Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘मोदी 3.0 और आगे’ पुस्तक विमोचन में कौन-कौन रहा मौजूद, देखें तस्वीरें

अकु श्रीवास्तव-

पुस्तक ‘मोदी 3 और आगे’ का विमोचन समारोह दिल्ली में आज कांस्टीट्यूशन क्लब में भव्यता के साथ संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी के अतिरिक्त सी वोटर के संस्थापक यशवंत देशमुख और डीडी न्यूज़ के चर्चित हस्ताक्षर अशोक श्रीवास्तव के सानिध्य में सफलता के आयाम छुए।

प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित इस पुस्तक के समारोह में डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी 3.0 में लोगों की सोच में बदलाव स्पष्ट झलक रहा है।

सी वोटर संस्थापक यशवंत देशमुख का मानना था कि नरेंद्र मोदी की इस जीत में महिलाओं का योगदान काफी अहम है। मुस्लिम वर्ग की महिलाओं ने भी खुलकर मोदी के समर्थन में वोट किया है।

पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने दावा किया कि देश में मोदी सरकार के गठन और 2024 के चुनावी परिणाम के बाद फेक नैरेटिव गढऩे की प्रक्रिया काफी बढ़ी है। लेकिन लोग फेक नैरेटिव को समझने लगे हैं।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर देश- विदेश के कई हिस्सों से शुभचिंतक आए।

इस मौके पर इंडियन न्यूजपेपर समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे दीपक सिंघल, पूर्व न्यायाधीश एसपीएस चौधरी, प्रसिद्ध पत्रकार शैलेश, न्यू यॉर्क टाइम्स के हरि कुमार, पीटीआई भाषा के संपादक निर्मल पाठक, शंभू नाथ शुक्ला, अनिल महेश्वरी, प्रमोद द्विवेदी, क्षमा शर्मा, कुमार रंजन, दिनेश श्री नेत्र, गोपाल नारायण सिंह, प्रसिद्ध चित्रकार नवल किशोर, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व डीन सुधीश पचौरी, प्रसिद्ध उद्योगपति एसपी खानेजा, पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष भारतीय, एनआईडी के पूर्व प्रमुख और चिंतक मिहिर भोले, प्रसिद्ध वकील महमूद मेहंदी नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र के प्रमुख जसीम मोहम्मद आदि समेत अन्य हस्तियां मौजूद थीं।

आभार प्रभात प्रकाशन के प्रमुख प्रभात कुमार और पीयूष।

किताब पाने के लिए इस लिंक का उपयोग करें-

https://amzn.in/d/he6OrNV

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन