Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी जी का इटली में ठीक से स्वागत नहीं हुआ, देखें तस्वीरें

पुष्प रंजन-

स्वागत नहीं, अभूतपूर्व बेइज़्ज़ती इटली के आपुलिआ एयरपोर्ट पर!

कुल जमा सात लोग. पांच इटली की तरफ से, जिसमें विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी रैंक की महिला और दूसरा इटैलियन पुलिस सेवा का अफसर, दो बैंड वाले और एक संतरी था. साथ में भारतीय दूतावास के दो कूटनीतिक.

हाथ जोड़े उतरे प्रधानजी. मुंह चोखा जैसा बना हुआ था.

जो भांड विदेश में मोदी जी शान का दिनभर गौरवगान करते हैं, उन्हें G7 बैठक में उनके पधारने की तस्वीरें, और ANI द्वारा जारी वीडियो ज़रूर देखनी चाहिए.


शीतल पी सिंह-

इटली में आयोजित G7 सम्मेलन में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन के नेताओं का इटली एयरपोर्ट पर अगवानी करने के दौरान इटली की सरकार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हवाई अड्डे पर रिसीव करने केवल भारतीय दूतावास के अधिकारी आए थे।इटली की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का एक भी बड़ा नेता मोदी जी की अगवानी करने नहीं भेजा।

जब विशेष निमंत्रण देकर G7 में भारत और सऊदी अरब को बुलाया गया है तो उस देश के नेताओं को यथोचित सम्मान भी मिलना चाहिए।

भारतीय मीडिया ने अपने चरित्र के अनुसार इतनी बड़ी खबर को नजरअंदाज कर दिया है !


गिरिजेश वशिष्ठ-

ये तूतड़ी बजाने वाला देख रहे हो . ये इटली का नागरिक है. हमारे दूतावास वाले बुलाकर लाए हैं. साथ में एक ढोल वाला तक नहीं. स्वागत के लिए इटैलियन के नाम पर ये तीन लोग बस.

मेलोनी ने एक आदमी तक नहीं भेजा. वहां का मेयर तक नहीं आया. ये आधिकारिक यात्रा थी तब ये हाल है. बार बार भारत का ऐसा ही अपमान हुआ. बाद में भक्तों का मन बहलाने के लिए एक सेल्फी ले ली और बात खत्म.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन