Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मोदीजी के आगमन पर दैनिक जागरण ने अपना स्कूल क्यों बंद कर दिया?

शहर वाले कह रहे मोदीजी जैसा कोई कम से कम साल में एक बार आ जाया करे तो उनकी दशा कुछ सुधर जाए. लेकिन इन्हें कौन भला समझाए की धरती पर मोदीजी एकदम सिंगल पीस हैं….

रेंद्र मोदी आज शनिवार 4 मई को कानपुर आ रहे हैं. वह यहां लगभग डेढ़ घंटे रहेंगे. गुमटी नंबर पांच स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेककर 16 किलोमीटर का रोड शो करेंगे.

इस दौरान डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने गुमटी क्षेत्र को दो स्कूलों को बंद रखने का अनुरोध किया है. इन स्कूलों में सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर कौशलपुरी, और पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कमलानगर शामिल हैं.

प्रधानमंत्री के रोड शो और रूट का दैनिक जागरण के स्कूल से दूर-दूर तक लेना देना नहीं है. कानपुर दक्षिण के बर्रा स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन को आज बंद रखा गया है. बताया जा रहा है कि आज से ही यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के टेस्ट होने थे, जिसे आज कैंसिल कर दिया गया है.

सूत्रों का कहना है कि जागरण आज पूर्णचंद्र के साथ अपने साकेत नगर स्थित पत्रकारिता व मैनेजमेंट स्कूल को भी बंद रखेगा. इसके पीछे ग्रुप की कोई व्यक्तिगत खुशी बताई जा रही है.

बहरहाल, मोदी के कानपुर आगमन पर शहर की कुछ बहुत दुर्दशा दूर हुई है. कूड़ा, कचरा, तारों का जंजाल सिमटा है. शहर वाले कह रहे मोदीजी जैसा कोई कम से कम साल में एक बार आ जाया करे तो उनकी दशा कुछ सुधर जाए. लेकिन इन्हें कौन भला समझाए की धरती पर मोदीजी एकदम सिंगल पीस हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन