Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी जी ने भी दे दी अडानी को गाली!

पीएम मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा का विषय बना हुआ है. एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने पूछा- “कांग्रेस ने अचानक अडानी-अंबानी का नाम लेना क्यों बंद कर दिया?”

इससे पहले विपक्ष अडानी-अंबानी को लेकर आरोप लगाता था तब प्रधानमंत्री ने कभी दोनों का नाम नहीं लिया. लेकिन तेलंगाना में पीएम जमकर बरसे. मोदी ने कहा, “आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले पांच साल से सुबह उठते ही अडानी-अंबानी के नाम की माला जपना शुरू करते थे. लेकिन जबसे चुनाव घोषित हुआ तबसे इन्होंने अडानी-अंबानी को गाली देना शुरू कर दिया.

पीएम ने आगे कहा, कांग्रेस के शहजादे घोषित करें, इस चुनाव में अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया. काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं. क्या टेंपो भरकर नोट पहुंचे हैं. क्या सौदा हुआ है जो आपने रातोंरात अडानी-अंबानी को गाली देना बंद कर दिया है. जरूर दाल में कुछ काला है.”

नीचे देखें वीडियो और कुछ कमेंट…

संजीव झा-
अडानी के पास पास काला धन है मोदी जी. मोदी ने ये आरोप लगाया है कि अडानी और अम्बानी ने काला धन कांग्रेस को दिया है। इसका मतलब है कि मोदी जी के दोस्त अडानी के पास काला धन है और मोदी जी के रहते हुए ही अडानी के पास काला धन आया है क्या..? ED और CBI अडानी के की जांच कब शुरू कर रही है।

प्रशांत टंडन-
अपनों ने भी साथ छोड़ दिया क्या? अब कोई उद्योगपति इन्हे विज़नरी नहीं बता रहा है। अभी तो चार फेज़ का मतदान बचा है।

श्याम मीरा सिंह-
मोदी, राहुल गांधी से पूछ रहे हैं कि अड़ानी अंबानी से कितने करोड़ पैसा लिया है। मोदी जी अगर इतना ही शक हो रहा है तो Adani-Ambani के घर छापा पड़वा डालिए। साथ में मीडिया लाइव करवाइए। इससे राहुल गांधी की पोल भी खुल जाएगी। पता चल जाएगा Adani का असली नौकर कौन है। करेंगे ऐसा?

निगार परवीन-
जब जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है तो बड़े-बड़े सेठ भी काम नहीं आते हैं! तेलंगाना में प्रधानमंत्री ‘मित्रों’ का नाम ले रहे हैं. लगता है अंबानी-अडानी भी साउथ में साफ होने होने से नहीं बचा पा रहे हैं?

आदेश रावल-
अम्बानी और अड़ानी ने टैम्पो भर कर नोट कांग्रेस को भेजे है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्बानी और अड़ानी का नाम लिया और आरोप लगाया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन