Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ट्रंप के दबाव में नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय हितों से नहीं करेंगे समझौता: डॉ. जगदीश चंद्र

29 जुलाई की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ “Colonial Era to Trade Partnership” शीर्षक से प्रसारित करीब सवा घंटे के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के UK और मालदीव दौरे में भारत और ब्रिटेन के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के फायदे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का महत्व बढ़ने को विस्तार से बताया है, भारत और अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ट्रेड एग्रीमेंट से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए, इसके साथ ही PM मोदी के मालदीव दौरे को लेकर “मोदी के लिए रेड कारपेट…मुइज्जू ने किया प्रायश्चित” पर विस्तार से चर्चा की

इस शो में डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया और भारत और ब्रिटेन के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत के फायदे के बारे में चर्चा की है, राजस्थान के ज्वैलरी, टैक्सटाइल, गारमेंट और हैंडीक्राफ्ट उद्योग पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बताया है, पाकिस्तान के साथ अमेरिका की ट्रेड डील, ट्रम्प के चीन में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और भारत से हायरिंग बंद करने यूक्रेन से रूस के समझौता नहीं करने के सवालों पर भी खुलकर जवाब दिया है, UK के साथ ट्रेड में मेड इन इंडिया और कृषि उत्पादों पर जीरो टैरिफ को एक बड़ी उपलब्धि बताया है, भारत ब्रिटेन समझौता और अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट में PM मोदी के भरोसेमंद मंत्री पीयूष गोयल के रोल को बहुत महत्वपूर्ण बताया है, डॉ. जगदीश चंद्र ने PM मोदी के मालदीव दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा की है, इसमें PM मोदी का मालदीव में भव्य स्वागत और भारतीय समुदाय में उत्साह का भी जिक्र किया है, भारत के बहिष्कार के बाद मालदीव के पर्यटन में गिरावट फैक्टर, चीन से धोखा मिलने और अर्थव्यवस्था में गिरावट से मुइज्जू को वापस से PM मोदी की शरण में आने का जिक्र किया है, मालदीव के रक्षा मंत्रालय के बाहर PM मोदी के कटआउट और माले एयरपोर्ट पर मुइज्जू के रिसीव करने और मालदीव के 60वें स्वाधीनता दिवस को भारत की भागीदारी को मालदीव का एक बड़ा कदम बताया है।

इस शो में डॉ. जगदीश चंद्र ने PM मोदी के UK और मालदीव दौरे के तुरंत बाद तमिलनाडु दौरे को लेकर तमिलनाडु का सियासी गणित बताया है, चोल शासक राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती पर सिक्का जारी करने, तमिल परिधान-वेष्टि और अंगवस्त्र पहनकर पूजा-अर्चना करने से दक्षिण की राजनीति में धार्मिक और भावनात्मक मैसेज के बारे में भी बताया है, एक प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ने का जिक्र किया है, साथ ही नेहरू के PM रिकॉर्ड को तोड़ने की भी आशा जताई है, मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में PM मोदी की 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनने को भी ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर 1.80 लाख से ज्यादा दर्शक लाइव देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा।

ट्रंप द्वारा 30 जुलाई को भारत पर एकतरफा 25 फीसदी का टैरिफ लगाया गया..ट्रंप के इस कदम से भारत समेत पूरी दुनिया हैरान रह गई…क्योंकि एकतरफ ट्रंप खुद ही कह रहे थे की भारत से टैरिफ पर बात चल रही है..दूसरी तरफ उन्होंने टैरिफ का ऐलान कर दिया..ये उनकी मनोदशा को बताता है.. उनकी कार्यशैली को बताता है..जिसका जिक्र डॉ. जगदीश चंद्र ने 29 जुलाई को प्रसारित THE JC SHOW में भी किया था..ट्रंप की गिरती लोकप्रियता और उनकी मनोदशा को दर्शाने वाले जेसी शो के अंश सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट रहे और मोदी झुकेगा नहीं रहा ऑल इंडिया टॉप ट्रेंड ऑल इंडिया 3rd नंबर पर ट्रेंड कर रहा था THE JC SHOW, JcOnModiMagic भी रहा था ऑल इंडिया टॉप ट्रेंड में..

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन