Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मोदी के खिलाफ अजय राय से ज्यादा तवज्जो श्याम रंगीला को दे रहा है विपक्ष!

हर्षवर्धन त्रिपाठी-

अजय राय कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। उन्होंने अखिलेश यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है, लेकिन विपक्ष का दुर्भाग्य देखिए कि, अजय राय जैसे खांटी नेता से अधिक महत्व श्याम रंगीला जैसे हल्के व्यक्ति को दे रहे हैं।

रंगीला का धंधा ही हंसोड़पना करना है। इतने दिनों से मसखरी करके उसकी कमाई अच्छी हो जा रही है, लेकिन लोकतंत्र में इतने हल्केपन को विपक्ष अपने खांटी नेता की कीमत पर आगे बढ़ाए, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

रंगनाथ सिंह-

2014 में नरेंद्र मोदी के नामांकन के दिन उसकी रिपोर्ट करते हुए बीबीसी पर कहा था कि यहाँ लड़ाई नंबर दो की है, अरविंद केजरीवाल या अजय राय? 2024 में अजय राय फिर से नंबर दो के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। मायावती ने अतहर जमाल लारी को टिकट देकर उन्हें फंसा दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन