Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मोदी ने पत्नी से जुड़े कई कालम में लिखा – ज्ञात नहीं!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दाखिल किए जाने वाले शपथ पत्र के संबंध में प्रत्यावेदन दिया.

उन्होंने कहा कि, “नरेंद्र मोदी ने 2019 में अपना जो शपथ पत्र प्रस्तुत किया था, उसमें उन्होंने अपनी पत्नी का नाम तो दिया था किंतु पत्नी से जुड़ी अन्य जानकारी के संबंध में ज्ञात नहीं (not known) अंकित किया था. इन जानकारी में पत्नी के व्यवसाय तथा आय के साधन भी सम्मिलित थे.”

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि, “प्रत्येक प्रत्याशी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने पति-पत्नी और आश्रितों की पूरी सूचना यथासंभव प्राप्त कर प्रस्तुत करेंगे और इसमें कोई भी प्रत्याशी अपवाद नहीं हो सकते हैं.”

उन्होंने कहा कि इस प्रकार आधी- अधूरी सूचना प्रस्तुत करना प्रथमदृष्टया दोषपूर्ण तथा पर्चा खारिज करने का ठोस आधार दिखता है.

अतः उन्होंने दुबारा इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन