Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

टीवी9 के पत्रकार पर साउथ एक्टर मोहन बाबू ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

तेलगू अभिनेता मोहन बाबू पर मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है. अभिनेता पर यह मुकदमा टीवी9 भारतवर्ष के रिपोर्टर पर हमला करने को लेकर दर्ज किया गया है.

पत्रकार 10 दिसंबर की शाम को मोहन बाबू के आवास पर उनके अभिनेता बेटे मंचू मनोज और मोहन बाबू के बीच चल रहे विवाद की कवरेज करने उनके आवास पर गए थे. इस दौरान किसी बात पर मोहन बाबू ने उनका माइक छीनकर उप पर हमला कर दिया.

अभिनेता के हमले में घायल पत्रकार ने अस्पताल से इलाज कराने के दौरान मांग की है कि मोहन बाबू के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच का जिम्मा एसआईपी वी लक्ष्मैया को सौंपा गया है.

वहीं, दूसरी तरफ इस हमले के बाद तमाम मीडियाकर्मी अभिनेता के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं. पत्रकारों ने एकजुट होकर मोहन बाबू से माफी की मांग की है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन