Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार मोहन वर्मा की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

नितिन गुप्ता-

देवास (मध्यप्रदेश)। पत्रकार मोहन वर्मा विगत चार से अधिक दशकों से लेखन और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब उनकी दो पुस्तकें एक साथ प्रकाशित हुई हैं , जिनका विमोचन गत दिवस सादगी के साथ सुधिजनो के बीच किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रकाश कांत और जीवनसिंह ठाकुर ने कहा कि मोहन वर्मा बीते वर्षों में लगातार पढ़ते लिखते और जीवन संघर्षों के बीच अपने लेखन को धार देते रहे हैं। इन संघर्षों और अनुभवों से उपजे उनके लेखन का प्रतिफल है उनकी नई दोनों किताबें।

विभिन्न वैचारिक विषयों पर पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित उनके आलेखों के संकलन “समय के साथ” की बात करें या कविता,गीत ग़ज़ल की पुस्तक “शब्द शब्द उम्मीद” की बात करें, ये लेखक के परिपक्व लेखन के दस्तावेज हैं । पुस्तक विमोचन का ये कार्यक्रम देवास में आयोजित किया गया था । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में साहित्यकार डॉ प्रकाशकांत व जीवन सिंह ठाकुर के साथ आयुक्त विशालसिंह चौहान,स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, इन्दौर प्रेस क्लब महासचिव हेमंत शर्मा,समीरा नईम तथा देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलिकर उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जलवन और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात पत्रकार मोहन वर्मा की पुस्तक “समय के साथ” तथा “शब्द शब्द उम्मीद” का विमोचन किया गया।

विमोचन पश्चात सुश्री समीरा नईम ने मोहन वर्मा की लेखन यात्रा पर प्रकाश डाला और कुछ प्रतिनिधी रचनाओं का उल्लेख किया । हेमंत शर्मा ने मोहन वर्मा की पत्रकारीय दृष्टि और आलेखों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वर्मा का लेखन अपने समय की विसंगतियों पर चोट करते हुए भी हमेशा सकारात्मक नज़र आता है । प्रवीण खारीवाल ने कहा कि पुस्तक में संकलित लेख वाकई समय के साथ है तो कविताएं निराशा के समय में उम्मीद की बात करती है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलिकर ने भी वर्मा के लेखन और सामाजिक कामों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में, साहित्यकार, पत्रकार और गुणीजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया तथा आभार मोहन वर्मा ने माना।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन