Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

स्मृति ईरानी के गोद लिए गांव पर मोलिटिक्स इंडिया की रिपोर्ट, X से हटा वीडियो!

डिजिटल प्लेटफार्म मोलिटिक्स इंडिया का एक्स ने एक वीडियो उड़ा (Delete) दिया है. मोलिटिक्स के रिपोर्टर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के गोद लिए गांव पर एक रिपोर्ट की थी. कहा जा रहा है कि रिपोर्टर की इसी रिपोर्ट को लेकर सोशल साइट एक्स से उनका वीडियो डिलीट हुआ है.

अब ये कराया गया या कैसे हुआ स्पष्ट नहीं है. हालांकि, यूट्यूबर पत्रकार श्याम मीरा सिंह ने इस मसले को लेकर ट्वीट किया है. जिसमें कहा गया है कि, “स्मृति ईरानी द्वारा गोद लिए गांव पर मोलिटिक्स इंडिया के पत्रकार राघव त्रिवेदी ने ग्राउण्ड रिपोर्ट की. गाँव के हालात दिखाए. कहाँ स्मार्ट सिटी की बात हो रही थी कहाँ जो गाँव गोद लिए वे तक न सुधार पाए. अब ट्विटर पर से ये वीडियो हटवा दी गई.”

मोलिटिक्स के एक्स एकाउंट से जो वीडियो डिलीट हुआ है उसमें लिखा है, “Expose Smriti Irani गोद लिए गांव की शर्मनाक कहानी. सुजानपुर गांव स्मृति ईरानी ने गोद लिया है उसकी सड़कों के हालात बदतर हैं. गांव में पानी की लाईन तो बिछी है लेकिन पानी अभी तक नहीं पहुंचा. शौचालय भी इक्का दुक्का लोगों को ही मिले हैं. सांसद आदर्श योजना के तहत गांव में… Show More.”

बहरहाल, वीडियो डिलीट होने या कराए जाने के बाद मोलिटिक्स ने फिर से ईरानी के गोद लिए गांव वाला वीडियो एक्स पर पोस्ट कर दिया है. इसमें लिखा है, “स्मृति ईरानी के गांव में लापता है स्कूल, बैंक व पोस्ट आफिस, बदहाल अमेठी की कहानी!”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन