Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पाकिस्तान की महिला एंकर अश्लील वीडियो से नाम जोड़े जाने से परेशान

रुबिका लियाकत-

सोशल मिडिया पर चल ही रही फूहड़ता की इस बहस के बीच आज शाम को मुझे पाकिस्तान से फ़ोन आया.. फ़ोन पर थीं पाकिस्तानी पत्रकार मोना आलम। हम दोनों सैकड़ों डिबेट्स में एक-दूसरे से ख़ूब लड़ीं हैं.

लेकिन जो बात आज उनसे सुनी, मेरे होश फ़ाख्ता हो गए। मोना के नाम से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। पाकिस्तान में जिन नीच लोगों ने ये दुस्साहस किया था वो गिरफ़्तार हो चुके हैं।

अब अचानक भारत में भी लोग उस विडियो को वायरल कर रहे हैं। लोग उन्हें टैग कर रहे हैं, गंदी-भद्दी बातें लिख रहे हैं। दो महीने पहले पाकिस्तान में इस दलदल में फँसीं अब दोबारा वही सिलसिला भारत में शुरू हो गया..

विडियो में जो महिला है उसका नाम Nimra Mehra है। उस विडियो का मोना आलम से कोई वास्ता नहीं। अगर आपके पास ऐसा कोई वीडियो आता है तो इस बात का ख़्याल रहे कि…

वो सरहद पार ज़रूर हैं.. उनके विचार हमसे भले ही नहीं मिलते लेकिन वो एक महिला हैं, दो प्यारी सी बच्चियों की माँ हैं.. किसी भी शरीफ़ औरत के लिए इससे दर्दनाक कुछ नहीं हो सकता।

मोना आलम- you are a Strong Woman.. Your dignity is our dignity. Your fight is our fight. And this goes for all the women

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन