Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार मोनू झा ने दैनिक जागरण से इस्तीफा दिया

दैनिक जागरण की डिजिटल टीम से युवा पत्रकार मोनू कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। मोनू कुमार आगे किस चैनल का हाथ थामने वाले हैं, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। पर बहुत जल्द वह किसी नए चैनल के साथ जुड़कर अपनी नई पारी शुरू करेंगे।

मोनू दैनिक जागरण में बीते दो सालों से जुड़े हुए थे। यहां वह डिजिटल टीम जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर के पद पर दिल्ली-एनसीआर डेस्क पर काम कर रहे थे। इनको पत्रकारिता में चार सालों का अनुभव है।

वह राष्ट्रीय, क्षेत्रीय पॉलिटिक्स, क्राइम के अलावा जन सरोकार के मुद्दे पर भी लिखते हैं। मोनू जागरण समूह से जुड़ने से पहले इंडिया न्यूज में करीब एक साल तक काम कर चुके हैं। यहां पर डिजिटल के लिए खबर लिखने के साथ ही इन्होंने एंकरिंग पर भी हाथ आजमाया था।

मोनू को फील्ड पर भी काम करने का अनुभव है। 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और दिल्ली उपचुनाव (2022) में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया अहेड चैनल से की थी।

मूलरूप से बिहार के बरौनी (बेगूसराय जिला) के रहने वाले मोनू अपने परिवार के साथ फरीदाबाद (दिल्ली-एनसीआर) में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक करने के बाद AAFT University से टीवी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन