Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मुरैना में दो कथित पत्रकारों पर स्कूल टीचरों को धमकाकर वसूली का आरोप

ध्य प्रदेश के मुरैना में दो पत्रकारों द्वारा स्कूली शिक्षकों को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक कथित पत्रकार ने शिक्षकों का वीडियो बना लिया और वायरल करने के नाम पर रुपये मांग रहे हैं.

आरोप है कि पत्रकारों ने धमकी देते हुए कहा, अगर उन्हें पैसे नहीं मिले तो यह वीडियो टीवी अखबारों में चलवा-छपवा दी जाएगी. कथित पत्रकारों ने शिक्षकों की नौकरी खाने सम्बंधी धमकी भी दी है.

मामला मुरैना के थाना नगरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय रमगढ़ा का है. पीड़ित टीचर कमल सिंह कुशवाहा और हिरदेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि, बीती 6 अप्रैल को यूपी सिंह नाम का एक पत्रकार विद्यालय आया था. निरीक्षण कर प्रांगण में वीडियो बना लिया. इसके बाद उसी दिन शाम को मोबाइल कॉल कर धमकी देने लगा. कहा पैसे दो वर्ना यह खबर टीवी अखबारों में चल जाएगी.

शिक्षकों ने अपनी शिकायत में ट्रू कॉलर के जरिए सिम नंबर 9754253560 (यूपी सिंह, मीडिया प्रभारी) और सिम नंबर 8109096342 (संजू सोनी) पर लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है. बहरहाल, पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन