Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सूर्या समाचार के एडिटर इन चीफ मुकेश राजपूत ने दिया इस्तीफा

सूर्या समाचार के एडिटर इन चीफ मुकेश राजपूत ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। वे सूर्या समाचार की री-लॉन्चिंग से जुड़े थे। मुकेश राजपूत ने आज व्हाट्स एप्प संदेश के जरिए सूर्या प्रबंधन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

इससे पहले मुकेश राजपूत बतौर एडिटर न्यूज़18 हरियाणा और ख़बरें अभी तक में एडिटर इन चीफ के तौर पर टेलीविज़न न्यूज़ की अपनी समझ बूझ का लोहा मनवा चुके हैं। यह दोनों चैनल उनके कार्यकाल में लगातार TRP में नंबर वन रहे।

साल, 1995 में दूरदर्शन से अपनी शुरुआत करने वाले राजपूत का इस इंडस्ट्री में 29 साल का तजुर्बा है। मुकेश राजपूत ने सहारा समय, वॉइस ऑफ़ इंडिया, P7 News में ब्यूरो चीफ के तौर पर अपनी ईमानदार और बेबाक़ पत्रकारिता के तौर पर अपनी एक अलग पहचान और साख बनायी है।

देखें उनका सूर्या समाचार को भेजा गया संदेश..
आप सभी को नमस्कार, सूर्या समाचार एडिटर -इन-चीफ के तौर पर चल रहे सफ़र को अब यहीं पर विराम देने का समय आ गया है। आप सभी के साथ और प्यार के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। भगवान ने चाहा तो फिर मिलेंगें फिर साथ में काम भी करेंगे। भूल-चूक और जाने अनजाने हुई ग़लतियों के लिए क्षमा याचना।”

पारी को विराम देने के अवसर पर सूर्या समाचार की मैनेजमेंट और कर्मचारियों ने उन्हें शानदार विदाई पार्टी दी। इस दौरान अधिकतर कर्मचारी बहुत भावुक भी हो गये। उम्मीद है मुकेश राजपूत जल्द ही अपनी नयी मंज़िल नये ठिकाने का पता साझा करेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन