Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी को खाने में जहर दिए जाने की आशंका, उठी जांच की मांग!

ल देर रात पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई. जारी मेडिकल बुलेटिन को मुताबिक जेल में तबियत बिगड़ने पर उन्हें बांदा के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां माफिया मुख्तार की मौत हो गई.

मुख्तार की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से माफिया की मौत पर शोक व्यक्त किया गया है. वहीं दूसरी तरफ मुख्तार की मौत को लेकर को लेकर जांच की मांग की गई है.

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि, “मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत के क्रम में उन्हें धीमे जहर दिए जाने सहित अन्य आरोपों की हाई कोर्ट की सीटिंग जज से न्यायिक जांच की मांग करता है.”

जेल में रहते हुए उसने दो दिन पहले पेट दर्द की शिकायत की थी. इससे पहले माफिया ने जेल में खाने में जहर देने की शिकायत की थी. जिसके बाद शासन ने बांदा जेल मंडल कारागार के जेलर व दो डिप्टी जेलरों को निलंबित कर दिया था.

बता दें कि मुख्तार पूर्वांचल में आतंक का सबसे बड़ा नाम था. मछली खाने का शौकीन मुख्तार जेल के भीतर दबंगई से तालाब तक खुदवा दिया करता था. उसके खिलाफ जाने या बोलने की किसी को हिम्मत नहीं होती थी. मुख्तार पर कुल 65 मुकदमे दर्ज थे. उसकी गैंग पर 161 केस थे.

रिलेटेड ख़बर…

बाबा राज में माफिया मुख़्तार अंसारी भी निपट गए!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन