Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के जनाजे में डीएम ग़ाज़ीपुर के व्यवहार के खिलाफ हुई शिकायत!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल मुख्तार अंसारी के जनाजे के समय डीएम गाजीपुर आर्यका अखौरी के कार्य और व्यवहार को अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली के नियम 3 के विभिन्न उपनियमों का उल्लंघन बताते हुए इसके संबंध में डीओपीटी, भारत सरकार तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजी है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि, “मृत व्यक्ति की याद में नारे लगाना और अंतिम संस्कार से जुड़ा कोई कार्य करना हमारे देश के संविधान में कहीं से भी निषिद्ध नहीं है और इसके लिए अलग से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है.”

इसके बाद भी आर्यका अखौरी ने गलत ढंग से अपने पद और अधिकार का धौंस जमा कर लोगों को इन कार्यों से रोका तथा मृत व्यक्ति के भाई के साथ अनुचित ढंग से बातचीत कर माहौल को खराब करने का कार्य किया. यह निश्चित रूप से डीएम के पद की गरिमा के खिलाफ था.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रथमदृष्टया आर्यका अखौरी का यह कार्य सेवा में अनुचित लाभ के लिए किया गया दिखता है. अतः उन्होंने इस संबंध में समुचित विधिक कार्रवाई की मांग की है.

ग़ाज़ीपुर के डीएम की मुश्किल बढ़ रही है, पढ़िए आगे की न्यूज़-

क्या मुख़्तार अंसारी प्रकरण में ग़ाज़ीपुर डीएम के पद से हटा दी जाएगी ये महिला आईएएस!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन