Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

अटेम्प्ट टू मर्डर के आरोपी पत्रकार ऋषभ चक्रवर्ती को सात दिन की जेल

मुंबई : मनीकंट्रोल से जुड़े बताए जा रहे पत्रकार ऋषभ चक्रवर्ती (35) को सात दिन की हिरासत में जेल भेजा गया है. चक्रवर्ती को 18 अगस्त को एक कैब ड्राइवर पर हमला करने के आरोप में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था.

आरोपी बनाए गए पत्रकार को विक्रोली में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) की कोर्ट में पेश किया गया. जहां से अदालत ने उसे सात दिन की कस्टडी में जेल भेज दिया है.

गोवंडी के रहने वाले 24 वर्षीय कैब ड्राइवर कामुद्दीन कुरैशी ने पत्रकार चक्रवर्ती और उनकी पत्नी अंतरा घोष पर मारपीट करने का आरोप लगाया था.

मुंबई पुलिस ने ऋषभ चक्रवर्ती को रविवार को घाटकोपर के असल्फा गांव के पास से हिरासत में लिया था. घटना शुक्रवार को हुई थी, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी.

पार्कसाइट पुलिस स्टेशन के एसएचओ संतोष घाटेकर के अनुसार, “चक्रवर्ती की कार असल्फा गांव के पास टैक्सी से टकरा गई थी. जब टैक्सी चालक ने मुआवजे की मांग की तो चक्रवर्ती वहां से भाग गए. टैक्सी चालक ने उनका पीछा किया और घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर उनके निवास तक पहुंचा.

वहां, टैक्सी चालक ने चक्रवर्ती की कार को पीछे से टक्कर मारी. इसके बाद चक्रवर्ती और उनकी कार में बैठी एक महिला ने टैक्सी चालक पर हमला किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन