Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़18यूपी के पत्रकार मुनीश त्रिपाठी सरकारी शिक्षक के पद से बर्खास्त किए गए

मैनपुरी में न्यूज़18 यूपी-यूके के पत्रकार मुनीश त्रिपाठी प्रशासन के शिकंजे में बुरी तरह से फंस चुके हैं. 2 मई 2016 को शाहजहांपुर के विकास क्षेत्र मिर्जापुर के कोडर पट्टी विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्ति लेने के बाद मुनीश अनुपस्थित हो गए. विभाग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद भी मुनीश ने कोई जवाब नहीं दिया. इस वजह से शाहजहांपुर के बीएसए राकेश कुमार ने मुनीश कुमार त्रिपाठी की सेवाएं समाप्त कर दीं.

वहीं कुछ लोग मुनीश की बीएड की डिग्री पर भी सवाल उठा रहे हैं. जब 72000 शिक्षक भर्तियां हुई थी तो उन भर्तियों में बड़ी धांधली पाई गई. उसके बाद जांच बैठाई गई. आगरा यूनिवर्सिटी से बीएड धारकों की डिग्री फर्जी पाई गई.

बताते हैं कि शाहजहांपुर प्रशासन ने मुनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है. मुनीश त्रिपाठी मूलत: औरैया जनपद के दिबियापुर के रहने वाले हैं. वे मैनपुरी में महीने में 10 से 15 दिन रहते हैं. बाकी के दिन औरैया में रहते हैं. खबरों के संकलन के लिए मैनपुरी के ही राम गुप्ता को लगा रखा है. ये गुप्ताजी न्यूज़18 की आईडी लेकर घूमते रहते हैं.

शाहजहांपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन