Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बांग्लादेश में महिला पत्रकार ‘मुन्नी’ को बदनाम क्यों किया जा रहा है?

ढाका | बांग्लादेश में एक महिला पत्रकार को भीड़ ने घेरकर बंधक बना लिया. उन पर आरोप लगाया गया कि वह भारत की एजेंट हैं और मुल्क की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की समर्थक हैं. महिला पत्रकार का नाम ‘मुन्नी साहा’ है.

जब यह घटना हुई तो वरिष्ठ पत्रकार मुन्नी साहा अपने मीडिया दफ्तर से बाहर निकलकर कार से जा रहीं थीं. अचानक भीड़ ने उन्हें घेर लिया, उनके साथ गाली-गलौज की गई और तमाम आरोप लगाए गए.

लोगों ने साहा पर आरोप लगाया कि वह गलत सूचनाएं फैला रही हैं और बांग्लादेश को भारत का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही हैं.

मामला बिगड़ता देख ढाका मेट्रोपोलिन पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. महिला पत्रकार की कार को पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया. इस दौरान भी भीड़ पत्रकार के खिलाफ नारे लगाती रही.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आई हैं कि पुलिस ने महिला पत्रकार को हिरासत में ले लिया था.

हालांकि, पुलिस की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि घटना के दौरान पत्रकार को घबराहट का दौरा पड़ा और वह बीमार भी पड़ गईं. लेकिन पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिला पत्रकार को भारतीय गुप्तचर बताकर परेशान करने वालों पर क्या एक्शन लिया?

बता दें कि अगस्त 2024 में बांग्लादेश में राजनीतिक हालात बहुत तेजी से बदले थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को मुल्क छोड़कर बाहर जाना पड़ा था. साथ ही कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की मीडिया ने खबरें छापी दिखाई थीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन