Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रेस फोटोग्राफर पर हमले के विरोध में पत्रकारों ने कोतवाली में दिया धरना

Murena dharna

मुरैना। नईदुनिया के फोटो जर्नलिस्ट गिर्राज राजौरिया पर हमला कर कैमरा व अन्य सामग्री लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने शहर कोतवाली में शनिवार साढ़े पांच घंटे तक धरना दिया। साढ़े पांच घंटे के बाद चंबल संभाग के आईजी डीसी सागर धरना स्थल पर पहुंचे। आईजी ने सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया कि राजौरिया के साथ लूट करने वाले बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और कैमरा बरामद किया जाएगा। इसके लिए टीम बनाई गई हैं और बदमाशों पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे नईदुनिया के फोटो जर्नलिस्ट राजौरिया, शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक खबर की कवरेज के लिए गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया जिसमें राजौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर बदमाश राजौरिया का 50 हजार रुपए की कीमत का कैमरा लूट ले गए थे।

मिल संचालक के बेटे पर दर्ज हो मामला

पत्रकारों से अभद्रता करने वाले तरुण ऑयल मिल के संचालक राजेन्द्र मित्तल के बेटे कपिल मित्तल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आईजी ने कपिल के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया।

सबलगढ़ में भी सौंपा ज्ञापन

सबलगढ़ कस्बे के पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें राजौरिया पर हमला करने वालों को तुरंत पकड़े की मांग की गयी हैं। जिले के पत्रकारों पर आए दिन हमले हो रहे हैं और धमकियां मिल रही हैं, जिससे काम करने में परेशानी हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार बंसल, रामगोपाल बंसल, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, रमेश मंगल, कमलेश आर्य, शिवमोहन शर्मा, हरीश शुक्ला, गोपाल सोनी, राजेश माथुर, मनोज मंगल शामिल थे।

मूल ख़बरः

नईदुनिया के फोटो जर्नलिस्ट पर हमला, कैमरा व नकदी लूटी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन