Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुस्लिम होने के कारण युवा पत्रकार को NCR में नहीं मिल रहा कोई आशियाना!

मुस्लिम होने के कारण एक युवा पत्रकार को रहने का ठिकाना नहीं मिल रहा है. ये न्यू इंडिया की बात है. आशियाना खोजते-खोजते थक-हारकर हाशमी ने यह पोस्ट लिखी है इसे आप भी पढ़िए सुहैल की आपबीती…और नए भारत बनने की खुशी में फूलते पिचकते रहिए…

सुहैल हाशमी-

नोएडा, इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा लगभग दिल्ली-एनसीआर की सभी लोकेशन तलाशने के बाद थक हार कर के ये पोस्ट लिख रहा हूं. मैंने हर एक रेंटिंग वेबसाइट प्लेटफार्म के ज़रिए डीलर्स के ज़रिए सारी कोशिशे करके देख चुका हूं.

मुसलमान फैमिली, मुस्लिम लोगों को किराए के लिए कोई भी घर मौजूद नहीं हैं. 2 महीनों में 6 बार सिक्योरिटी, एडवांस अमाउंट वापस हो चुका है। ये कहते हुए कि मुस्लमान को घर नहीं देना.

इस मुल्क में राम राज्य आने बाद ऐसा भी दिन देखने को मिलेगा कभी सोचा नहीं था. मौजूदा हाल ये है कि आगामी 1 अप्रैल को मैं और मेरा सारा सामान सड़क पर होगा.

Requirement : 2Bhk / family 2 members / Noida > Indirapuram > Delhi NCR nearby area / Budget around Last ₹19,000

बता दें कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर चुके पत्रकार सुहैल हाशमी द न्यूज़ वाला के फाउंडर हैं. इसके अलावा वे इंडिया टीवी, हिंदी ख़बर, आवाज, आपकी न्यूज़ इत्यादी चैनलों के लिए काम कर चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन