Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार एन नवराही ने पंजाब केसरी छोड़ा, ईटीवी भारत पंजाब के स्टेट एडीटर बने

पंजाब से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार एन नवराही ने पंजाब केसरी (जालंधर) छोड़ दिया है। वे यहां कंटेंट हैड थे। उन्होंने बतौर स्टेट एडीटर ईटीवी भारत ज्वाइन किया है। श्री नवराही मूलतः हिंदी के पत्रकार हैं। ईटीवी भारत का वो पंजाबी पोर्टल देखेंगे। वह चार भाषाओं के जानकार हैं और कई किताबों का पंजाबी, हिंदी और उर्दू में परसपर अनुवाद कर चुके हैं। उनकी कई किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

पता चला है कि पंजाब केसरी की नीतियों से तंग आकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। लगभग एक साल पहले ही उन्होंने यहां ज्वॉइन किया था। कोविड के कारण उन्होंने राजस्थान पत्रिका छोड़ा था और पंजाब केसरी प्रबंधन के आमंत्रण पर यहां ज्वॉइन किया था।

बता दें, एन नवराही इससे पहले भास्कर के 10 साल तक मैग्जीन संपादक रहे। भास्कर के साथ अपनी पारी उन्होंने 2006 में जालंधर से शुरू की थी। इसके बाद वे लुधियाना, चंडीगढ़ और इंदौर में भी रहे।  

जानकारी के अनुसार जब पूरे ग्रुप की मैग्जीन को सेंट्रलाइज्ड करके इंदौर से प्रकाशित करना शुरू किया गया तो नवराही को इंदौर में बुला लिया गया। श्री नवराही पंजाबी के कवि भी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन