Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को किसने लगाया ठिकाने?

केंद्रीय मंत्री से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी बने नरेंद्र सिंह तोमर पर लगातार सस्पेंस गहराता जा रहा है. आज प्रचार के दौरान कुछ पत्रकारों ने उनसे उनके बेटे के वायरल हुए वीडियो पर सवाल जवाब किये, लेकिन तोमर साइड बचाकर आगे बढ़ गये. उनकी खामोशी चाशनी को ना छोड़ने वाली चीटियों की तरह उनके पीछे लग गई है.

13 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री और एमपी की दिमनी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र सिंह तोमर का पैसे के लेन-देन को लेकर एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें 500 करोड रुपये के लेनदेन की बातचीत की जा रही है।

इस वीडियो में व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के जरिये पैसे के लेनदेन की बातचीत दिख रही है। ये एक नहीं बल्कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के बेटे का पहला वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसके द्वारा 100 करोड़ रुपये के लेनदेन की बात सुनी जा रही थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन