Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

निर्विरोध निर्वाचित हुई नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी

रायबरेली : चुनाव की घोषणा के बाद नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश की जिला इकाई का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसकी घोषणा जिला संयोजक दुर्गेश मिश्र ने शुक्रवार को की। इसमें संरक्षक महेश त्रिवेदी को चुना गया।

अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र बने वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज अवस्थी, महामंत्री की कमान धीरज श्रीवास्तव के हांथ सौंपी गई। कोषाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी और उपाध्यक्ष शशांक सिंह, सुशील सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, अनुपम दीक्षित को बनाया गया। संगठन मंत्री संदीप पाण्डेय और मंत्री रत्नेश त्रिवेदी पिंटू, रत्नेश मिश्र, मनीष अवस्थी, सूरज यादव, वैभव बाजपेई बने।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी हर्षित द्विवेदी को दी गई। कार्यकारिणी सदस्य में बृजेश पांडेय, प्रशांत त्रिपाठी, मनोज मिश्र, आलोक मिश्र, आलोक त्रिवेदी, मोहित मोदनवाल, देवेश वर्मा, योगेश त्रिवेदी, राजू त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ल, शंकर सिंह, अजय अग्रवाल, केशव, अखिल श्रीवास्तव, आलोक पांडेय, प्रकाश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, दुर्गेश पांडेय को चुना गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में रोहित मिश्र को चुना गया।

शुक्रवार को बैठक में यह निर्णय लिया गया की अध्यक्ष के अस्वस्थ रहने या अनुपस्थित रहने पर कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में दुर्गेश मिश्र जिम्मेदारी निभाएंगे। सभी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। मौके पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार और जिला इकाई के सदस्य मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन