Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

इस अफ़सर के बारे में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने ये क्या पब्लिश कर दिया!

आरके जैन-

एक जलवा यह भी!

आज के इंडियन एक्सप्रेस में एक खबर छपी है कि दिल्ली सरकार के त्याग राज्य स्टेडियम जो 2010 के कॉमनवेल्थ खेलों के लिए शीला दीक्षित सरकार ने बनवाया था को शाम 7 बजे से पहले ख़ाली कराने का एक निर्देश दिया गया है ।

कारण कि शाम 7 के बाद दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव ( वन एवं पर्यावरण ) श्री खिरवार साहब जो 1994 बैच के आईएएस अफ़सर है अपने पालतू कुत्ते के साथ स्टेडियम में टहलने आते है । दिल्ली के इस स्टेडियम में एथेलिटिस ( athletes ) व अन्य खिलाड़ियों को ट्रेनिंग व अभ्यास के लिए बुलाया जाता है ।

एक कोच ने बताया है कि स्टेडियम में खिलाड़ीयो को गर्मी का मौसम होने के कारण 8 .30 बजे तक ट्रेनिंग व अभ्यास कराया जाता था पर अब शाम 7 बजे से पहले स्टेडियम ख़ाली करना पड़ता है जिससे खिलाड़ियों की ट्रेनिंग व अभ्यास पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है ।

स्टेडियम में तैनात गार्डस शाम 6.30 बजे से ही स्टेडियम ख़ाली करने के लिए सीटियाँ बजाने लगते है ताकि 7 बजे से पहले स्टेडियम पूरी तरह ख़ाली हो जाये ताकि प्रमुख सचिव साहब अपने कुत्ते के साथ टहलने आ सके।

इंडियन एक्सप्रेस ने इस बारे में प्रमुख सचिव श्री खिरवार से भी बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है और यह सब बिल्कुल ग़लत हैं । उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी-कभी स्टेडियम में अपने कुत्ते के साथ ज़रूर जाते है पर इस कारण खिलाड़ियों की ट्रेनिंग व अभ्यास पर कोई असर नहीं पड़ता ।

इंडियन एक्सप्रेस ने लगातार तीन दिनों तक स्टेडियम की गतिविधियों का जायज़ा लिया था और पाया कि स्टेडियम पर तैनात गार्डस शाम 7 बजे से पहले स्टेडियम हर हाल में ख़ाली करा देते हैं ।

प्रदीप महाजन-

आज की बिकाऊ या कहूँ तलवे चाटकर अपने काम करवाने वाली पत्रकारिता के बीच में इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर ने पत्रकारों को बता और जता दिया कि कलम किसी आईएएस, आईपीएस ब्यूरोक्रेट या नेता की गुलाम नहीं होती है। शाबाश Andrew Amsan, आपकी लेखनी को सलाम, पोल खोलने के लिए कि किस तरह एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्टेडियम में अपने कुत्ते के साथ घूमने के लिए खिलाड़ियों को शाम में 7 बजे तक वहाँ से हटवा देता था।

सौमित्र रॉय-

साहब और साहब का कुत्ता। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शाम 7 बजते ही एथलीटों को इसलिए भगा दिया जाता है, क्योंकि साहब और उनका कुत्ता ट्रैक पर वॉक करते हैं। इस बार दोनों को एशियाड में भेजना चाहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन