Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एक साल बाद अमर उजाला से ब्रेक लिया नवलकांत ने!

नवलकांत सिन्हा-

सचमुच बहुत बड़े दिल के हैं अमर उजाला के एक्जीक्यूटिव एडिटर विजय त्रिपाठी सर। करीब एक साल मैंने ‘इनपुट’ की जिम्मेदारी संभाली। उनके निर्देशन में काम में भी मजा आ रहा था।

सभी ब्यूरो प्रभारी और रिपोर्टिंग टीम ने स्पोर्ट किया। पूरा न्यूज रूम दोस्तों की तरह था लेकिन किताब लिखने से लेकर मेरे कई एसाइनमेंट पिछड़ रहे थे। एक ब्रेक चाहिए था। हिम्मत कर विजय सर से निवेदन किया। स्नेहवश उन्होंने कहा कि लिखने के लिए नौकरी छोड़ने की क्या जरूरत?

फेयरवेल से कुछ मिनटों पहले भी उन्होंने कहा कि फिर सोच लो। उदय सर को तो मैंने बताया भी नहीं, सीधे ईमेल किया। नाराज़ होने की बजाय उन्होंने जानने की कोशिश की कि कहीं कोई परेशानी की वजह तो नहीं है।

खुशनसीब हूं कि ऐसे वरिष्ठों का आशीर्वाद मेरे ऊपर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन