नवनीत चतुर्वेदी-
लोकसभा 2024 आंकड़े अनुसार स्टेट वाइज विश्लेषण -क्या वाकई इंडिया अलायंस जीत कि तरफ अग्रसर हैं और भाजपा दो सौ के अंदर सिमट जाएगी?
इससे पहले हम अपने सामने लोकसभा 2019 का डेटा रखते हैं जहां कुल 61.41Cr वोटर्स ने अपना मतदान किया था जिसमें से करीब 19.67% =11.94Cr मत कांग्रेस को हासिल हुआ और वो 52 लोकसभा सीट जीत पाए, दूसरी तरफ भाजपा को 37.7%= 22.90 Cr मत हासिल हुआ था. अर्थात यहां भाजपा करीब 11cr वोट से लीड पर हैं.
अब आते हैं 2024 लोकसभा के संभावित नतीजे पर
जैसा माहौल बनाया जा रहा हैं कि इंडिया अलायंस जीत कि तरफ अग्रसर हैं और भाजपा दो सौ सीट के अंदर अंदर निपट जाएगी! क्या यह वाकई संभव हैं! आइए स्टेट वाइज देखते हैं – 2019 में कांग्रेस के पास 52 सीट थी जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा हैं, हम यह मान कर चल रहें हैं कि ये सीट इन्ही के पास दुबारा आएंगी और इस बार सीट बढ़ेंगी और कुछ राज्यों में खाता भी खुलेगा.
For कांग्रेस
राज्य का नाम 2019 रिजल्ट 2024 संभावित
असम (14सीट ) 3 5
बिहार (40 सीट ) 1 5
गोआ (2 सीट ) 1 1
कर्नाटक (28 सीट) 1 14
केरल (20 सीट ) 15 15
एमपी (29सीट ) 1 5
महाराष्ट्र (48सीट ) 1 5
मेघालय (2सीट ) 1 1
ओड़िसा (21सीट) 1 5
पंजाब (13सीट) 8 8
तमिलनाडु(38सीट) 8 8
यूपी (80सीट) 1 5
बंगाल (42सीट) 2 5
अंडमान(1सीट) 1 1
पुदुचेरी (1सीट) 1 1
झारखंड (14सीट) 1 4
छत्तीसगढ़(11सीट) 2 2
तेलंगना (17सीट) 3 9
राजस्थान(25सीट) 0 8
हरियाणा (10सीट) 0 7
गुजरात(26सीट) 0 4
उत्तराखण्ड( 5सीट) 0 1
हिमाचल (4 सीट) 01
Gross 52(2019 लोकसभा) 120 सीट
यहां मैने बहुत ही एक्स्ट्रा ओवर मार्किंग करते हुए महंगाई पेट्रोल डीजल गैस न्याय योजना अग्निवीर योजना संविधान खतरे में हैं आरक्षण खतरे में हैं Etc Etc हरेक पहलू को ध्यान में रखते हुए और इस बार का चुनाव जनता बनाम भाजपा का हैं यह मुद्दा भी ध्यान में रखते हुए हर राज्य में कांग्रेस कि सीट बढ़ाते हुए इसको 120 पर ले आया जिसकी उम्मीद स्वयं कांग्रेस वालों को भी नहीं हैं कि इतनी आ जाएंगी
अब आते हैं इंडिया अल्लायंस सहयोगियों के ऊपर यदि उसी तर्ज पर एक्स्ट्रा ओवर मार्किंग दिया जाए-
जम्मू& कश्मीर- 5 सीट ( महबूबा मुफ़्ती & उमर अब्दुल्ला )
यूपी – 12 सीट (अखिलेश यादव)
बिहार – 10 सीट (तेजस्वी )
झारखंड – 5 सीट ( हेमंत सोरेन )
आप पार्टी – 8 सीट (केजरीवाल)
तमिलनाडु – 23 सीट (स्टालीन)
वेस्ट बंगाल – 23 सीट (TMC)
Left पार्टियां – 5 सीट
शिवसेना & एनसीपी गुट – 12 सीट
Gross total – 103 सीट
Now Add 120+103 = 223 सीट towards इंडिया अलायंस
अब लोकसभा में कुल 543 सीट हैं…
543-223 = 320 सीट शेष बचती हैं, जिसमें से आप करीब 20 सीटें उन पार्टियों कि अलग कर दे जो किसी भी अल्लाइंस में नहीं हैं मतलब कि BSP BJD & YSRCP.
अभी भी भाजपा NDA अलायंस के पास 300 सीट हैं और वो आसानी से सत्ता में आ रहें हैं.
Note- 400 पार का नारा hypothetical हैं उन्हें यह चाहिए भी नहीं जरूरत सिर्फ 272+ कि हैं और मेरा स्टैंड शुरू से यही हैं कि भाजपा NDA अल्लाइंस हर हाल में 300 से ज्यादा ही रहेगा.


