Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

NDTV–TV9 बिके, Asianet–मीडिया वन बंद.. पर Russia Today सुरक्षित है!

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया पर कसती नकेल और विदेशी सरकारी मीडिया के लिए खुला दरवाज़ा — यही दोहरा खेल सोशल मीडिया पर निशाने पर है। एक वायरल पोस्ट में सवाल उठाया गया है कि “राष्ट्रवाद” का दम भरने वाले लोग भारतीय मालिकाना मीडिया को तो सुरक्षा मंजूरी, जांच, प्रतिबंध और बिकवाली के जाल में फंसा देते हैं, लेकिन विदेशी सरकार के नियंत्रण वाला ‘Russia Today’ आराम से भारत में धंधा कर रहा है, और इस पर किसी का राष्ट्रवाद नहीं उमड़ता।

चुरुमुरी नामक एक्स हैंडल से की गई पोस्ट में तीखे आरोप हैं—

  • Sun TV को सुरक्षा मंजूरी के नाम पर SpiceJet से हाथ धोने पड़े,
  • NDTV और TV9 को “सरकार-स्वीकृत” खरीदारों के हाथ बेचा गया,
  • Asianet और Media One को बिना चेतावनी ऑफ़-एयर कर दिया गया,
  • और BBC के कर्मचारियों को भारत में काम जारी रखने के लिए अलग कंपनी बनानी पड़ी।

इन उदाहरणों के जरिए सवाल उठाया गया है कि भारतीय स्वामित्व वाले चैनलों पर इतनी सख्ती क्यों, जबकि विदेशी राज्य-नियंत्रित मीडिया को खुलेआम जगह कैसे?

पोस्ट का कटाक्ष बेहद सीधा है—“भारतीय मीडिया पर प्रतिबंध राष्ट्रहित, और विदेशी सरकारों का प्रचार ‘धंधा’? यही है नया छद्म-राष्ट्रवाद?”

मीडिया स्वतंत्रता पर इस डबल स्टैंडर्ड की चर्चा अब तेज़ होती दिख रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन