Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

नीला ड्रम : हृदयविदारक हत्या इनके लिए हंसी-मजाक है!

लखनऊ में आयोजित 7वें लंतरानी हास्य उत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन जी ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को नीला ड्रम भेंट किया। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में जिस तरह से ड्रम का उपयोग किया गया था, उसके बाद नीले ड्रम पर तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं, लोग रील बना रहे हैं। जो चर्चा का विषय बन गया… नीचे का मसला पढ़ें

नवेद शिकोह-

मज़ाक अपनी जगह है। सोशल मीडिया तो आवारा है, बेलगाम है। सोशल मीडिया के कोई संस्कार नहीं,नियम नहीं। यहां गंभीरता, नैतिकता और मानवता का कोई भी मतलब नही। इस बेलगाम प्लेटफार्म पर किसी भी तरह का फ़ूहड़ मजाक हो सकता है।

लेकिन ये क्या!

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिल दहला देने वाली एक युवक की हत्या से जुड़े नीले ड्रम को मज़ाक का विषय बना रहे हैं। उन्हें माफी मांगने चाहिए है उस मां से जिसके लाल की बेदर्दी से हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े नीले ड्रम में छुपा दिए गए थे। इस ह्रदय विदारक खबर को सुनकर देश थर्रा गया था।

बीते पहली अप्रैल (मूर्ख दिवस) के मौक़े पर एक हास्य व्यंग के कार्यक्रम में इस दर्दनाक हत्या की घटना से जुड़े नीले ड्रम को हास्य का विषय बनाया गया। और इस बेतुके और अमानवीय मजाक का खास हिस्सा बने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, और इनके साथ थे सपा प्रवक्ता दीपक रंजन।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन