Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नीरज अम्बावता ने हरियाणा एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की

गुरुग्राम से न्यूज़ 18 के युवा पत्रकार रहे नीरज अम्बावता ने हरियाणा एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है. अम्बावता ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में की थी. नीरज अंबावता ने 2010 से 13 के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के RLA कॉलेज से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. 2013 में हरियाणा के रीजनल चैनल आई विटनेट से संजय द्विवेदी के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की.

उसके बाद 2014 में इंडिया न्यूज़ हरियाणा ज्वाइन किया….2013 से 15 तक अंबावता ने आधा दर्जन से ज्यादा रीजनल और नेशनल चैनल में काम किया …जिनमें खबरें अभी तक , जनता टीवी , ईटीवी , इंडिया न्यूज़ , न्यूज़ नेशन , ZEE न्यूज़ , जैसे बड़े चैनल भी शामिल थे ….

इसके बाद जून 2015 में नीरज ने न्यूज़ 18 के गुरुग्राम ब्यूरो में बतौर क्राइम रिपोर्टर के तौर पर ज्वाइन किया और 5 साल तक न्यूज़ 18 को अपनी सेवाएं दी. उसके बाद अब हरियाणा के नए चैनल हरियाणा एक्सप्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत की है… जहां उन्होंने गुरुग्राम ब्यूरो में बतौर सीनियर पत्रकार के तौर पर गुरुग्राम ब्यूरो को ज्वाइन किया है….

2013 से अब तक हरियाणा और देश के कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ वो काम कर चुके हैं …हरियाणा एक्सप्रेस चैनल में editor-in-chief मुकेश राजपूत के साथ वो एक बार फिर काम करेंगे ….इससे पहले भी नीरज अंबावता न्यूज़ 18 में मुकेश राजपूत के साथ काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन