Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये चैनल तो थंबनेल बनाकर पूछ रहा है कि ‘नेहा सिंह राठौर और मिया ख़लीफ़ा में क्या कनेक्शन है?’

सिंगर नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर लिखा है कि, “अब Zee News भी ट्रोल्स के साथ मिलकर मुझे अपमानित कर रहा है. Zee News थंबनेल बनाकर पूछ रहा है कि नेहा सिंह राठौर और मिया ख़लीफ़ा में क्या कनेक्शन है.

ठीक यही काम ट्रोल्स ने भी किया था. ‘मोदी का परिवार’ लिखने वाले लोग ये स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं.

यही होता है जब आप सरकार से सवाल पूछते हैं. यही होता है जब देश उचक्कों के हाथों में चला जाता है. यही होता है जब देश का मीडिया हाथी की खिचड़ी खाता है. यही होता है जब देश का महिला आयोग भाजपा महिला आयोग बन जाता है. यही होता है जब स्त्री-विरोधियों के पास सत्ता आ जाती है. यही होता है जब देश से लोकतंत्र का लोप होने लगता है.

यही होता है जब परिवार का मुखिया ख़ुद मंच से ‘दीदी ओ दीदी’, ‘पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड’ और ‘कांग्रेस की विधवा’ जैसी बातें बोलता है. आक थू!”

इससे एक दिन पहले यानी 26 मार्च को नेहा सिंह राठौर ने एक ट्वीट कर लिखा था कि, “मुझे अपने सम्मान की लड़ाई में आप सभी का साथ चाहिए. राष्ट्रीय महिला आयोग और मीडिया के पास मुझ जैसी मामूली लड़की के लिए समय नहीं है. उसके लिए सिर्फ कंगना रनौत ही देश की बेटी है.

पूछिए सरकार से कि देश की बेटियों के साथ ये दोहरा बर्ताव क्यों किया जा रहा है. क्या नेहा सरकार से सवाल पूछने की कीमत चुका रही हैं?”

नीचे पढ़िए नेहा के अन्य ट्वीट्स…

आप ये मत समझिएगा कि सभी महिलाओं के अपमान पर सरकार, मीडिया और महिला आयोग ऐसे ही चुप बैठे हैं. अरे बिलकुल नहीं! चर्चाएँ भी हो रही हैं और डिबेट्स भी चल रही हैं. मुकदमें भी दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन सिर्फ़ भाजपा से जुड़ी महिलाओं के लिए. सौ बातों की एक बात ये है कि अगर आप भाजपा से जुड़े नहीं हैं तो आप देश में दोयम दर्जे के नागरिक हैं.


माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी, आपके तथाकथित परिवार के लोगों ने मेरा अपमान करना बंद नहीं किया है. इन लोगों ने मेरा नाम अपमानजनक तरीक़े से ट्रेंड कराकर मेरे सम्मान को ठेस पहुँचाई है और देश का महिला आयोग इस पर चुप्पी साधे हुए है. आपका मीडिया भी इसका संज्ञान नहीं ले रहा है. मैं इस देश की बेटी हूँ और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सम्माजनक जीवन जीना मेरा अधिकार है. कृपया मुझे न्याय दिलाइये और दोषियों को सजा दिलाते हुए नारी-शक्ति के सम्मान की रक्षा कीजिए. बेटी बचाइए!


देख रहे हैं न योगीजी! किस तरह एक बिहार की बेटी और उत्तर प्रदेश की बहू को सोशल मीडिया पर बेइज्जत किया जा रहा है! मेरी गलती क्या है? यही कि मैं सरकार से सवाल पूछती हूँ? जिस बात के लिए मुझे तारीफ़ मिलनी चाहिए थी, उसके लिए मुझे अपमानित किया जा रहा है. क्या यही भाजपा का सुशासन है? ऐसे बेटी बचाएँगे महाराज!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन