Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नेहा सिंह राठौर ने मनोज तिवारी और रवि किशन को दौड़ाया!

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों फार्म में नजर आ रही हैं. उन्होंने भाजपा के दो-दो सांसदों की पूर्व अश्लीलता को लेकर रेल बना रखी है. सांसदों का नाम है मनोज तिवारी और रवि किशन.

कल 17 मार्च 8 बजकर 40 मिनट पर सुबह नेहा सिंह ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि, “आगे से डालब..पीछे से डालब..न छोड़ब अगाड़ी पिछाड़ी. गायक-मनोज तिवारी. डियर मोदीजी का परिवार, क्या ये गीत आप अपने असली परिवार के साथ सुन सकते हैं? अगर नहीं सुन सकते तो कहिए कि आपके प्रिय सांसद मनोज तिवारी जी एक निर्लज्ज और छिछोरे गायक हैं. अब मुझे गालियाँ देना बंद कीजिए और जाकर अपने चौकीदार उर्फ़ चंदा मामा से पूछिये कि इन पर समाज में अश्लीलता फैलाने का मुक़दमा कब दर्ज होगा?”

दरअसल, पूरा मसला शुरू हुआ 15 मार्च को. नेहा राठौर ने 6:45 बजे शाम को अपने ट्वीट में लिखा कि, “पहले.. भोजपुरी में अश्लील गीत गाओ. बेटियों का भद्दा मज़ाक़ उड़ाओ फिर भाजपा के टिकट पर संसद जाओ. बेटी बचाओ का नारा लगाओ. यही क्रोनोलॉजी है न! ये बेटी बचाएँगे! आक थू!” इस ट्वीट में नेहा ने मनोज तिवारी, रवि किशन, जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी को टैग भी किया.

15 मार्च को ही 10:14 बजे रात को नेहा अगला ट्वीट करती हैं, “मनोज तिवारी जैसे अश्लील गायकों को बढ़ावा देकर भाजपा ने भोजपुरी अस्मिता का अपमान किया है. पूर्वांचल के सभी लोगों को ये बात जाननी चाहिए कि मनोज तिवारी जैसे लोग कभी भी समाज के रोल मॉडल नहीं हो सकते हैं.”

इसके बाद 16 मार्च को 11:35 बजे नेहा सिंह ने गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का एक इंटरव्यू पोस्ट कर ट्वीट किया. नेहा ने लिखा कि, “बताइए, क्या आप सच में अपनी उस फूहड़ उक्ति ‘ज़िंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा’ की तुलना नेशनल एंथम यानी राष्ट्रगान से करते हैं? ऐसा कहते हुए आपकी ज़ुबान भी नहीं काँपी? ये देश, यहाँ के लोग, यहाँ की व्यवस्था और बाक़ी सब कुछ आप लोगों के लिए खेल का सामान है न! ये देश बहुत हल्के लोगों के हाथ में चला गया है.” ट्वीट में नेहा ने रवि किशन समेत नड्डा और नरेंद्र मेदी को भी टैग किया.

सांसद रवि किशन ने नेहा को ब्लॉक कर दिया. जिस पर 17 मार्च को 8.40 बजे नेहा का ट्वीट आता है, “ब्लॉक कर के भागने से तो काम नहीं चलेगा भइया! जवाब तो देना ही पड़ेगा!”

इससे पहले एबीपी न्यूज़ के अभिषेक उपाध्याय से हुई बातचीत में नेहा सिंह राठौर ने चुनाव लड़ने का ग्रीन सिग्नल दिया है. एबीपी की ख़बर थी कि नेहा मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं. ख़बर 16 मार्च 3 बजकर 24 मिनट पर ब्रेक की गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन