Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

नेटफ्लिक्स पर 4.75 मिलियन यूरो का जुर्माना, आरोपों पर अड़ी डच अथॉरिटी

च डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी (डीपीए) ने ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 4.75 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है. नेटफ्लिक्स पर यह जुर्माना, 2018 और 2020 के बीच ग्राहकों को उनके व्यक्तिगत डेटा के इस्तेमाल की अपर्याप्त जानकारी देने को लेकर लगाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2019 में शुरू की गई एक जांच से पता चला कि नेटफ्लिक्स के गोपनीयता बयानों में उद्देश्य, कानूनी आधार, डेटा के बारे में स्पष्टता का अभाव था.

डच डीपीए के अध्यक्ष एलीड वोल्फसेन ने नेटफ्लिक्स की आलोचना करते हुए कहा- यह बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए, खासकर जब ग्राहक स्पष्टीकरण मांगते हैं.

यह मामला ऑस्ट्रियाई एनजीओ नन ऑफ योर बिजनेस कीशिकायतों के बाद उपजा है, जिसमें सीमा पार जीडीपीआर उल्लंघनों को उजागर किया गया है.

वहीं, दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स इस जुर्माने का विरोध कर रहा है. हालांकि, डच अथॉरिटी (डीपीए) अपने आरोपों पर अड़ी हुई है, ऐसा मीडिया रिपोर्ट बताती हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन