Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पत्रकार ब्रजेश कुमार सिंह को मिली डी.लिट की उपाधि

नेटवर्क 18 के मैनेजिंग एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह को डी.लिट की उपाधि मिली है। उन्हें ये उपाधि कर्णावती यूनिवर्सिटी की ओर से मीडिया लीडरशीप के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया है।

ब्रजेश कुमार सिंह ने अपनी इस उपलब्धि के लिए पीएचडी के दौरान अपने गाइड रहे प्रसिद्ध संचार विशेषज्ञ स्वर्गीय विनोद अग्रवाल को याद किया। स्वर्गीय अग्रवाल को याद करते हुए ब्रजेश ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि आज अगर वो होते तो ये देखकर बहुत खुश होते।

ब्रजेश ने अपने साथ ही डी.लिट की उपाधि पाने वाले दूसरी नामचीन हस्तियों को भी बधाई दी है।
बता दें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में ब्रजेश कुमार सिंह ने एक लंबा सफर तय किया है। उन्हें जी न्यूज, आज तक, एबीपी न्यूज जैसे बड़े बैनरों के साथ का करने का अनुभव प्राप्त है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन