Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

23 मतों से विजय हासिल कर विमलेश बने न्यू प्रेस क्लब कौशाम्बी के अध्यक्ष

कौशाम्बी। न्यू प्रेस क्लब कौशाम्बी का चुनाव शुक्रवार को पूरे उत्साह व शांति व्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर विमलेश शुक्ल 23 मतों से अपने प्रतिद्वंदी साथी को हाराकर विजय हासिल किया। इस तरह से महामंत्री पद पर अनिरूद्ध पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर राजकमल पाल, आय व्यय निरीक्षक पद पर शत्रुजीत पाल व संगठन मंत्री पद पर सुधीर कश्यप विजयी घोषित किए गए। सभी विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

न्यू प्रेस क्लब कौशाम्बी का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर विमलेश शुक्ल 59 मत प्राप्त किया तो प्रतिद्वंदी अशोक विश्वकर्मा को 36 मत प्राप्त हुए वहीं योगेंद्र सिंह को 6 मत मिले। इस तरह से अध्यक्ष पद विमलेश शुक्ल 23 मतो से विजयी हुए। वहीं महामंत्री पद पर अनिरूद्ध पांडेय को 57 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी अजय कुमार को 31 वोट मिले, वहीं इसी पद सरदार रिवजी को 9 व अंश मिश्रा को चार वोट मिले जबकि अरूण जायसवाल शून्य पर रहे। इस तरह से 26 मतों से अनिरूद्ध पांडेय विजय घोषित किए गए।

कोषाध्यक्ष पद पर राजकमल पाल को 66 मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी सुशील गुप्ता को 35 मिले, इस तरह से कोषाध्यक्ष पद पर 31 मतों से राजकल पाल विजयी घोषित किए गए।

वहीं आय व्यय निरीक्षक के पद शत्रुजीत पाल निविर्रोध चुने गए। जबकि संगठन मंत्री पर सुधीर कश्यप को 57 मत मिले वहीं गुलाम वारिस को 44 मत प्राप्त हुए इस तरह से सुधीर कश्यप् 13 मतो से विजयी घोषित किए। वहीं चुनाव सम्पन्न होने के बाद आदर्श चुनाव समिति से सच्चिदानंद मिश्र, राकेश केसरी, शैलेंद्र द्विवेदी, मो. यासीन ने सभी सम्मानित मतदाताओं को बधाई दिया।

बधाई देने वालों का रहा तांता
कौशाम्बी। न्यू प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए विमलेश शुक्ल को पत्रकार साथियों ने जहां फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं उन्हें जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उधर अध्यक्ष पर विजयी होने के बाद विमलेश शुक्ल व उनके समर्थकों ने सभी प्रेस कार्यालयों में जाकर सबको बधाई दिया। इस दौरान ढोल तांसा की धुन पर समर्थक झूम रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन