Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

न्यूयार्क टाइम्स की ये रिपोर्ट पढ़ें, भारतीय मीडिया पर आप तरस खाएंगे!

Avinish Kumar : इस New York times की रिपोर्ट को पढ़िए, भारतीय मीडिया पर आपको तरस आएगी… द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक साधारण सी रिपोर्ट की है‌। इस रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डॉनल्ड ट्रंप ने 11 हजार से अधिक ट्वीट किए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस 11 हजार ट्वीट का विश्लेषण कर अपने मुख्यपृष्ठ पर छापा दिया है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि ट्रंप ने सबसे ज्यादा पांच हजार से अधिक ट्वीट दूसरे देशों पर हमला करने के लिए किया है।

इतना ही नहीं दो हज़ार से अधिक ट्वीट अपने प्रचार प्रसार के लिए किया है, जबकि 1700 से अधिक ट्वीट साजिशों को बढ़ावा देने के लिए किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने अपने कई ट्वीट में नस्लभेदी टिप्पणी का प्रयोग भी किया है।

यह रिपोर्ट आपको साधारण सी दिख सकती है, लेकिन इस रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे मजबूत मुल्क के राष्ट्रपति के कार्यप्रणाली पर कई प्रश्न चिह्न छोड़ दिया है।

अब कुछ देर के लिए सोचिए !

क्या भारत में कोई मीडिया समूह इस तरह की खबर कर सकता है? क्या कोई मीडिया समूह लिख सकता है कि 6 साल में प्रधानमंत्री ने कितने ट्वीट किए हैं? कितने लोगों को फॉलो करते हैं? जिनको फॉलो करते हैं, उनमें कितने एक दिन में दंगाई कंटेंट शेयर करता है?

क्या कोई मीडिया हाउस लिख सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने ट्वीट भाजपा चुनाव प्रचार के लिए किया है? कितने ट्वीट मॉब लींचिंग के विरुद्ध किया है?

अरे छोड़िए यह सब यह बताइए आप आम खाना कैसे पसंद करते हैं? थैंक्स

कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार को राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बैन करवा दिया था.

युवा पत्रकार अविनिश कुमार की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन