Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज चैनलों में काम करने के लिए व्यक्ति का नफरती होना अनिवार्य है क्या?

अनिल जैन-

ये दो स्क्रीनशॉट देखिए! दोनों की भाषा बता रही है कि इन चैनलों में काम करने के लिए व्यक्ति का मूर्ख, उजड्ड और नफ़रती होना अनिवार्य है।

पहले वाले स्क्रीनशॉट में आतंकवादी कृत्य को हुड़दंग बताते हुए डीएसपी के सरकारी बंगले में आग लगा देने की वारदात का बिल्कुल सरलीकरण कर दिया गया है।

अगर इसी चैनल के मालिक का मुंबई स्थित 27 मंजिला महल कोई उग्र भीड़ आग के हवाले कर दे तो क्या तब उसे होलिका दहन बताया जाएगा?

दूसरा स्क्रीनशॉट देश के सबसे बड़े मीडिया समूह के टीवी चैनल का है, जिसमें होली को त्योहार और रमज़ान को दीवार बताया गया है।

चूंकि होली पर कहीं कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है, इसलिए इस चैनल की प्रचंड मूर्ख और नफ़रती संपादक निश्चित ही शोकमग्न होगी!

नीचे कुछ अन्य टिप्पणियां भी पढ़ें…


नरेन्द्र नाथ मिश्रा-

कुछ न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया की अथक कोशिश के बावजूद देश ने होली का बेहतरीन रंग देखा। जुमे की नमाज़ भी देखी। सब ख़ुशी और शांति से। यही देश और समाज की ख़ूबसूरती है। नफ़रत का तापमान कम हो रहा है।

सुजाता-

जुमा भी मना और होली भी मनी. जनता ख़ुशी चाहती है अपने त्यौहारों पर और उसे साथ-साथ रहकर यह करना आता है.

गोदी मीडिया सिर्फ़ आज भड़कती हुई ख़बर चाहता था. वह बस मातम मनाने लायक है.

सत्यार्थी-

अरे, ये कैसी अनहोनी हो गई! लोग जुमा भी मना आए और होली भी खेल ली? बिना किसी बवाल के, बिना किसी ‘ब्रेकिंग न्यूज’ के? टीआरपी महाराज को तो सांत्वना संदेश भेजना चाहिए, बेचारे आज ‘देश खतरे में है’ वाला ग्राफिक भी ठीक से चला नहीं पाए!

संबंधित खबर…

टाइम्स नाउ वाली नाविका कुमार होली में नफरत का छिड़काव क्यों कर रही है?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sanjeev kumar

    March 16, 2025 at 9:02 am

    आज कल सभी न्यूज चैनल में यही देख कर बरती किया जा रहा है, हाल ही में हमारे मित्र टीवी 9 से ndtv में गए, उन्होंने बताया, वहां ऊपर बैठे मैनेजिंग एडिटर से लेकर नीचे तक सब को मूर्ख दिखने के लिए मजबूर किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन