आप लोगों को याद तो होगा ही, गालीबाज एंकर के बारे में.. या आपलोग भी न्यूज इंडिया चैनल के मैनेजमेंट की तरह भूल गए? सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चैनल की एमडी को फटकारते हुए 15 दिनों के भीतर, एंकर के खिलाफ क्या कार्रवाई की..? इसपर जवाब तलब किया है.
इस गालीबाज एंकर को खाना पूर्ति करने के लिए संस्थान ने सिर्फ कुछ दिनों के लिए ऑफ एयर किया था और उसके बाद संपादक की पैरवी पर उसे और बड़ी जिम्मेदारी के साथ संस्थान के सोशल मीडिया की भी जिम्मेदारी इसको दे दी गई वह इसलिए क्योंकि यह गालीबाज एंकर, एमडी और संपादक की लिस्ट में अच्छी है. अब सोचिए जरा कि ऐसे एंकर जिसकी ऐसी करनी की सजा दूसरे एंकर को मिलती हो और दूसरे एंकर को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आकर अपने बारे में सफाई देनी पड़ती हो कि वह इस वीडियो का हिस्सा नहीं है।
बावजूद इसके उसपे कोई करवाई न हुई हो सिर्फ इसलिए कि वो मैनेजमेंट और संपादक की खास हो…
लेकिन सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस पूरे मसले पर गंभीरता बरती और न्यूज़ इंडिया चैनल के मैनेजमेंट (एमडी दीक्षा शर्मा) से जवाब तलब किया है और पूछा है कि आपने इतने गंभीर मसले पर क्या कार्रवाई की है जल्द से जल्द 15 दिनों के अंदर जवाब के साथ मंत्रालय में हाजिर हों…
एक बात तो बिल्कुल तय हो गई है न्यूज़ इंडिया जो कल तक अर्श पर था आज न जाने कितने ऐसे कारनामों की वजह से फर्श पर नजर आ रहा है…
यह कोई नई वारदात नहीं है बल्कि इससे पहले और इसके बाद भी कई तरह के वारदात यहां होता रहता है.. एंकर की सरेराह बेइज्जती उसके साथ गाली गलौज से लेकर एक एंकर के साथ बीच चौराहे पे मार पीट फिर कुछ पुराने स्टाफ के साथ बदतमीजी होने पर चैनल के मैनेजमेंट को बंधक बनाने की कोशिश तक हुआ है फिल्म सिटी के थाने के लोग भी इस चैनल का नाम अलग अंदाज में लेते हैं. काफी हो हल्ला हंगामा भी कई बार होता नजर आया है यहां.
क्योंकि अब मामला मीडिया पर कड़ी निगरानी करने वाली केंद्र सरकार के सबसे विश्वस्त विभाग सूचना प्रसारण मंत्रालय के पास पहुंच चुका है तो अब देखना होगा कि आखिर न्यूज़ इंडिया चैनल के खिलाफ सूचना प्रसारण मंत्रालय क्या कड़ी कार्रवाई करके नजीर पेश करता है.
पत्र में कहा गया है कि चैनल को राष्ट्रीय टेलीविजन पर ऐसी भाषा का उपयोग करने से बचना चाहिए, जिसमें कुछ आपत्तिजनक, अश्लील और सार्वजनिक हो. कार्यक्रम संहिता के स्पष्ट उल्लंघन के संबंध में समिति ने चैनल से जवाब तलब किया है.
देखें यह पत्र…


मूल खबर और वीडियो नीचे देखें…



