Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

फ़िल्म सिटी में न्यूज़ इंडिया चैनल के पत्रकारिता अध्ययन केंद्र का भव्य उदघाटन

निम्स यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के एक प्रैक्टीक्ल सेंटर के तौर पर स्टडी सेंटर का उदघाटन फ़िल्म सिटी में न्यूज़ इंडिया चैनल के आफिस में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए न्यूज़ इंडिया की टीम ने जमकर मेहनत की।

आशिफ एकबाल और उनकी टीम ने सारे विभाग के लोगों के सहयोग से फ़िल्म सिटी में शानदार कार्यक्रम करके दिखाया। कार्यक्रम में चैनल और निम्स के मालिक डॉ वी एस तोमर, MD दीक्षा शर्मा, न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़ विजय त्रिवेदी और चैनल के नेशनल एडिटर चंद्रसेन वर्मा आदि थे।

इस कार्यक्रम में अर्जुन राम मेघवाल फगन सिंह पुलस्त्य मनोज तिवारी बी एस बिट्टा अर्जुन लाल मीणा नरेश बंसल रेखा वर्मा दुर्गेश पाठक डिसूज़ा नंद किशोर गुर्जर नोएडा के जिला जज नोएडा के ADJ जीएसटी कमिश्नर पंकज सिंह कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष बबन भाई नोएडा के बड़े पुलिस प्राधिकारी सहित कई गणमान्य शख़्सियत मौजूद रहे।

आशिफ एकबाल ने बताया कि यह उनकी टीम का जानदार प्रदर्शन है। ख़ास तौर पर प्रियंका गौरव नमित पियूष राजीव दिपक रवि अली शरर संजीव अमन अजान विनोद निदा हर्ष मिनीक्षी प्रिति मंयक उजैर कुणाल तुषार ओमी सचिन अली ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनका साथ दिया…इसलिए बधाई के पात्र सभी हैं।

ज्ञात हो कि न्यूज़ इंडिया जब से दिल्ली आया है तब से कई तरह के सवाल जवाब का दौर चलता रहा। न्यूज़ इंडिया का फ़िल्म सिटी में उदघाटन धमाकेदार तरीक़े से किया गया था। धीरे धीरे करके 7 महीने में ही इस चैनल की मार्केट रेपुटेशन माइनस में चली गई। लॉन्चिंग की टीम पूरी की पूरी बाहर हो गई। उसके बाद एक नई टीम आयी। उस टीम में भी कई तरह के उठापटक शुरू हो गए। फिर विजय त्रिवेदी, आशिफ एकबाल आदि को लाकर बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई। फ़िलहाल एक सफल कार्यक्रम करके चैनल ने अपने कर्मियों में उत्साह का संचार किया है।

देखें आयोजन की कुछ तस्वीरें-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन