Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ इंडिया 24×7 के चेयरमैन पर महिला प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, सुनें ऑडियो

मीडिया संस्थान न्यूज़ इंडिया 24×7 में काम कर चुकीं शिवानी शर्मा ने संस्थान के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि 1 अगस्त 2025 को नोएडा सेक्टर-63 स्थित चैनल के कार्यालय में पुनर्जन्म के लिए गई थीं, जहां शैलेन्द्र शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अपशब्द कहे और थप्पड़ मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उन्हें कार्यालय से बाहर निकलवा दिया गया।

शिवानी शर्मा का कहना है कि घटना के दौरान वहां मौजूद कई लोगों के सामने उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और CCTV फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी सेक्टर-63 के पुलिस स्टेशन में दी और अपनी लिखित शिकायत भी सौंपी, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। जब उन्होंने शिकायत की रसीद मांगी तो थाना अधिकारियों ने यह कहते हुए देने से मना कर दिया कि इस तरह की रसीद का कोई प्रावधान नहीं है।

शिवानी ने यह भी आरोप लगाया कि हेल्पलाइन 1076 पर कॉल करने और पूरी घटना बताने के बाद भी तकनीकी कारणों का हवाला देकर शिकायत दर्ज नहीं की गई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह व्यवहार न केवल निराशाजनक है बल्कि अन्यायपूर्ण भी।

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी दावा किया है कि इससे पहले भी जब वह गर्भवती थीं, उस दौरान भी न्यूज़ इंडिया 24×7 के तत्कालीन प्रबंधन द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था। तब भी उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने आशंका जताई है कि चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा उन पर दबाव बनाकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण में एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

ऑडियो सुनिये…

देखें शिकायत पत्र…


इस प्रकरण पर प्रबंधन का पक्ष पढ़िए…

श्रीमती शिवानी शर्मा जी का विवाद चैनल के पूर्व मैनेजमेंट के साथ है। उनके द्वारा ही इनको मैटरनिटी लीव के दौरान 3 माह का वेतन देकर अन्य 3 माह वेतन देने का आश्वाशन दिया गया था। मेल आईडी भी निम्स यूनिवर्सिटी से संबंधित है। चैनल की मैनेजमेंट ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान श्रीमती शिवानी शर्मा जी के बारे में निम्स यूनिवर्सिटी द्वारा अथवा पूर्व मैनेजमेंट के द्वारा कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई थी। मैनेजमेंट ट्रांसफर के अनुबंध के अनुसार 31 मार्च से पूर्व की कोई भी बकाया रकम निम्स यूनिवर्सिटी अथवा श्री बीएस तोमर के द्वारा अदा की जाएगी।

श्रीमती शिवानी शर्मा जी जगह जगह जाकर मुझे फोन कॉल्स करवा कर दबाव बनाने का कार्य कर रही है। पहले सेक्टर 20 पुलिस को कई गलत शिकायत दी गई और वहां से अनेक कॉल्स करवाए। फिर सेक्टर 63 पुलिस के पास अलग अलग शिकायत दी गई और वहां से कॉल कराए गए। साथ ही श्रीमती शिवानी जी के द्वारा लेबर कोर्ट में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसकी खबर भी भड़ास4 मीडिया द्वारा पूर्व में प्रकाशित की जा चुकी है।

01 अगस्त 2025 को उक्त महिला श्रीमती शिवानी शर्मा कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर रिसेप्शन पर अपने आपको वर्तमान कर्मचारी बताकर अंदर पहुंच जाती है और HR सुश्री युक्ता सिंह के साथ अत्यधिक बदतमीजी करती है।(इसके संबंध में कार्यालय में एंट्री करने से बाहर जाने तक का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है)

HR युक्ता जी के द्वारा समझाने के उपरांत श्रीमती शिवानी शर्मा जी बाहर जाती है और दोबारा रिसेप्शनिस्ट की अनुपस्थिति में दोबारा कार्यालय के अंदर जबरदस्ती घुसकर फिर से अभद्रता करती है। HR युक्ता सिंह के दोबारा प्रेमपूर्वक समझाने के उपरांत श्रीमती शिवानी जी बाहर जाकर एक अन्य कार्यालय Renox ग्रुप में पहुंच जाती है और वहां पर रिसेप्शन पर भी अभद्रता करती है।

निम्स यूनिवर्सिटी के पास कर्मचारी के रूप कार्यरत रही महिला श्रीमती शिवानी शर्मा Renox ग्रुप के कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर चेयरमैन के केबिन तक पहुंचती है। जब चेयरमैन श्री शैलेन्द्र शर्मा ने श्रीमती शिवानी शर्मा को कार्यालय में देखा तो उन्होंने यही जानकारी दी कि आपका हमसे कोई बाद विवाद नहीं है। आप पूर्व मैनेजमेंट अथवा श्री बीएस तोमर जी से बात करिए।

श्रीमती शिवानी शर्मा अत्यंत ही बहसपूर्ण लहजे में Renox कार्यालय में बवाल कर रही थी। अतः रिसेप्शन पर मौजूद महिलाकर्मी द्वारा उनको बाहर जाने की विनती की गई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन