Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ नेशन के यूपी चैनल से आउटपुट हेड अजय सिंह समेत कइयों ने दिया इस्तीफा

नोएडा के सेक्टर 126 से संचालित होने वाले न्यूज़ नेशन चैनल के यूपी चैनल न्यूज स्टेट के आउटपुट हेड अजय सिंह समेत कईयों ने इस्तीफा दे दिया है। अजय सिंह पिछले 5 साल यानि चैनल की लॉन्चिंग के वक्त से ही चैनल से जुड़े हुए थे। अजय सिंह ने जी ग्रुप के चैनल जी हिंदुस्तान में ज्वाइन किया है। अजय सिंह ईटीवी समेत कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। अजय सिंह शांत मिजाज के मेहनती इंसान हैं। अजय सिंह के जाने के बाद दीपक बहुगुणा को अस्थाई तौर पर आउटपुड हेड की ज़िम्मेदारी दी गई है। दीपक बहुगुणा भी न्यूज स्टेट की लॉन्चिंग के वक्त से चैनल से जुड़े हुए हैं। उन्हें मीडिया में लंबा अनुभव है।

सूत्रों का कहना है कि न्यूज़ स्टेट से प्रोड्यूसर संदीप सिंह, प्रोड्यूसर सतेंद्र शर्मा, सीनियर प्रोड्यूसर करुणेश त्रिपाठी ने भी इस्तीफा दिया है। इन्होंने भी जी हिंदुस्तान ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है कि एसोसिएट प्रोड्यूसर अश्विनी ने भी चैनल से इस्तीफा देकर जी न्यूज नेशनल चैनल ज्वाइन किया है। चर्चा है कि प्रोड्यूसर कंत कुमार जल्द लॉन्च होने जा रहे TV9 चैनल को ज्वाइन करने वाले हैं। उनका इस्तीफा हो चुका है। एक अन्य सूचना के मुताबिक प्रोड्यूसर विकास सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वो भी TV9 को ज्वाइन करेंगे। एसोसिएट प्रोड्यूसर अंजलि ने भी न्यूज़ चैनल स्टेट से इस्तीफा दे दिया है। अंजलि रिपब्लिक हिंदी चैनल को ज्वाइन करेंगीं। प्रोड्यूसर विनय सिंह ने इस्तीफा देकर रिपब्लिक हिंदी चैनल ज़्वाइन कर लिया है।

उधर टेक्निकल टीम से वीडियो एडिटर जितेंद्र ने इस्तीफा देकर रिपब्लिक हिंदी ज्वाइन कर लिया है। वीडियो एडिटर नीरज पांडेय ABP न्यूज चले गए हैं। एक साथ इतने लोगों के इस्तीफे से संस्थान में हड़कंप मचा हुआ है।

न्यूज़ नेशन नेशनल चैनल से सीनियर प्रोड्यूसर अनीस ने भी चैनल छोड़ दिया है। उन्होंने रिपब्लिक हिंदी ज्वाइन किया है। एसोसिएट प्रोड्यूसर शिवम ने इस्तीफा देकर रिपब्लिक हिंदी चैनल ज्वाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि न्यूज नेशन चैनल से भी कई लोग छोड़ने की तैयारी में हैं। बस वो अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज़ स्टेट चैनल यूपी में काफी अच्छा कर रहा है। वो पिछले कई साल से नंबर वन की पोजिशन पर काबिज है। इन इस्तीफों से संस्थान की चिंता बढ़ना लाजमी है। पिछले कुछ महीने की अगर बात करें तो न्यूज़ स्टेट चैनल से लोगों के जाने का सिलसिला लगातार जारी है। ये शुरुआत उस वक्त हुई थी जब आउटपुट हेड विजय शुक्ला ने अपनी टीम के कई लोगों के साथ नेटवर्क18 के यूपी-उत्तराखंड चैनल को ज्वाइन कर लिया था।

तब से अब तक न्यूज़ स्टेट चैनल से करीब 80 फीसदी लोग जा चुके हैं। न्यूज स्टेट चैनल में अब 8 से 10 लोग ही पुराने बचे हैं जो लॉन्चिंग के समय से हैं। इन लोगों के बारे में भी जानकारी है कि इनमें से कई और भी चैनल छोड़ने की तैयारी में है। कुछ महीने पहले लॉन्च हुए न्यूज स्टटे एमपी-सीजी से भी कई लोगों का इस्तीफा हुआ है।।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन