
मानक गुप्ता-
ये अफ़वाह कौन फैला रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Interview में कैमरे भी PMO के होते हैं, क्रू भी PMO का, सवाल भी उनके होते हैं और शूट भी PMO करवाता है. ये भी कहीं सुना था कि शूट करने के बाद पूरा फ़ुटेज पीएमओ रखता है और एडिट करने के बाद ही फ़ाइनल इंटरव्यू चैनल को दिया जाता है.
ये सब झूठ और सरासर बकवास है. PM Modi के मेरे इंटरव्यू में सारे कैमरे-इक्विपमेंट भी हमारे थे, क्रू भी हमारा था, सवाल भी मेरे थे, शूट भी हमने किया, रॉ फ़ुटेज भी हमने अपने पास रखा और पूरा प्रोडक्शन-एडिट भी हमने ख़ुद किया. शुरू से ले कर आख़िर तक एक इंडिपेंडेंट तरीक़े से किया गया इंटरव्यू हमने आपके सामने रखा है.
SPG के सख़्त सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के बावजूद एकदम स्मूथ तरीक़े से पूरा इंटरव्यू हुआ. अब तक इस चुनाव में ऐसे दसियों इंटरव्यू हो गये होंगे, इतने इंटरव्यू एक चुनाव में PM मोदी ने पहले कभी नहीं दिये. इतने इंटरव्यू तो शायद इस बार सारे बड़े विपक्षी नेताओं ने मिल कर भी नहीं दिये.
इतने कड़े प्रचार के बीच, भीषण गर्मी में…जिस खुले मन से प्रधानमंत्री @narendramodi भी इस बार इतने इंटरव्यू दे रहे हैं, वो भी मीडिया के लिए…लोकतंत्र के लिए सुखद कदम है.
देश भर में फैली इतनी ग्रैंड एक्सरसाइज़ को सीमलेस तरीक़े से करवाने के लिए @PMOIndia की मीडिया टीम भी बधाई की पात्र है.
PM ने इस बार अपने इंटरव्यूज़ में मुद्दा भी शायद ही कोई छोड़ा हो. उन पर जिन मुद्दों पर चुप्पी साधने के आरोप लगे, मैंने वो सवाल भी पूछे…और उन्होंने खुल कर जवाब भी दिये. और हां, ताकि सनद रहे – इंटरव्यू में कोई Teleprompter भी नहीं था. नीचे कुछ अन्य कमेंट्स भी हैं… पढ़ें..

नीरज झा-
लोकतंत्र के लिए सुखद. मानक जी, गोदी पत्रकारिता को लोकतंत्र समझते हैं क्या आप? आप मोदी के सारे इंटरव्यूज एक नागरिक बनकर ही देख लीजिए।
इंटरव्यू लेने वालों के अज्ञान या बेबसी या भक्ति पर हंसी आ जायेगी। बेसिक क्रॉस क्वेश्चंस भी नहीं पूछे गए। पूछे भी गए तो आसानी से इंटरव्यू देने वाले को छोड़ दिया गया।
अरे, एक प्रधानमंत्री 10 सालों से प्रेस कांफ्रेंस की हिम्मत नहीं जुटा पाया। अपने पक्ष की बात करने वाले एंकर्स को चुनावों के दौरान क्रांडिंग के लिए इंटरव्यू दे रहा है। और आप इसे लोकतंत्र के लिए सुखद बता रहे हैं…..,
आप का मित्तल-
वो इंटरव्यू दे रहे है, पर बड़ा प्रश्न ये है क्या तुम इंटरव्यू ले रहे हो या उन्हें अपना झूठ फैलाने के लिए प्लेटफार्म दे रहे हो। कितनी जगह क्रॉस question हुआ या नही हुआ। क्या उनके झूठ को वहीं पकड़ा या नही। क्या बृजभूषण पर पूंछा, क्या मणिपुर पर टिप्पणी थी।
कुलदीप यादव-
सवाल तो पीएमओ से होते है। ये बात तो कन्फर्म है मानक जी और हा आप लोग इतने डरपोक हो कि पीएम से काउंटर सवाल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
आशीष
इतना झूठ तो मोदीजी पिछले दस साल में नहीं बोले होंगे जितना मानक भाई ने एक ट्वीट में बोल दिया। आज संघी का ख़िताब मिलने वाला है मानक गुप्ता को..
सियाबोंगा-
पीएमओ अधिकारी से निवेदन है कृपया गुप्ता जी का ट्विटर हैंडल उनको सौप दे अब बहुत हो गया!
शेर सिंह
अरे मानक भाई यह ट्वीट भी पीएमओ के कर्मचारियों ने लिख कर दिया है आपको!
मूल खबर…
न्यूज़ चैनलों में चलने वाला मोदी का इंटरव्यू क्या PMO से एडिट करके दिया जा रहा है?



