Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 चैनल के दो पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत

प्रशांत त्रिपाठी-

सुबह की शिफ्ट में जैसे ही ऑफिस आया, खबर सुनने को मिली कि हमारे 2 साथी दुनिया को अलविदा कह गए ..

नोएडा में एक सड़क दुर्घटना में दोनों की जान चली गई है ..

यह दुखद समाचार बहुत कष्टदायक है .. इन दोनों के साथ यादें जुड़ी हुई है ..

गौरव आउटपुट में कार्यरत थे .. हमेशा बड़ी खबरों पर चौक कर मुझसे पूछा करते थे कि सर डिटेल मिलेगा क्या और मैं हमेशा उनको खबरों की डिटेल बारीकी के साथ मुहैया करवाता था.. क्योंकि मैं असाइनमेंट पर कार्यरत हूं तो सब का वास्ता मुझसे पङना लाजमी भी था..

मनोज लाइब्रेरी में पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे.. बड़ी खबरों को आर्काइव करवाने के लिए अक्सर मेरे पास आया करते थे .. पिछले कई वर्षों से यह सारा सिलसिला जारी था.. लेकिन आज अचानक रुक गया

गौरव और मनोज हमें अकेला छोड़ कर चले गए..

इनकी यादें हमेशा जेहन में बसी रहेंगे .. वह खट्टी मीठी यादें भूल कर भी शायद मैं नहीं भूल पाऊंगा….

प्रशांत त्रिपाठी, सीनियर प्रोड्यूसर, News24


देखें पुलिस की प्रेस रिलीज़-

आज दिनांक 11.6.2023 को थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 7ः45 बजे एलीवेटिड रोड सेक्टर-62 की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक रजि नं0 UP14EE0252 पिकअप गाड़ी रजि नं0 DL1LAC1284 का एक्सीडेंट हो गया जिसमे बाइक सवार 2 लड़के 1.मनोज कुमार पुत्र उदय सिंह निवासी विजयनगर, गाजियाबाद उम्र 45 वर्ष 2.गौरव पुत्र हरेन्द्र निवासी नगला अक्कूपुकरी, गाजियाबाद उम्र 38 वर्ष घायल हो गये, जिनको तत्काल उपचार हेतु कैलाश हॉस्पिटल भिजवाया गया। दोनों घायल व्यक्तियों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। सूचना पर परिजन मौके पर गये है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Saurabh Tripathi

    June 12, 2023 at 11:46 am

    गौरव को मैं इंडिया न्यूज़ में जब थे तभी से जनता हूं वैसे मेरा और गौरव कर डिपार्टमेंट अलग अलग था फिर ऑफिस जब भी मिलते थे गौरव बहुत गर्मजोशी और उत्साह के साथ मिलते थे । दुखद घटना है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें । ॐ शातिं ॐ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन