Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़24 और जी न्यूज़ ने आग में घिरे होटल को हिंदू मंदिर बताकर फैलाई फेक न्यूज़

बांग्लादेश में तख्तालट के बाद तमाम जगहों पर लूटपाट और आगजनी की घटनाएं इंटरनेट पर तैरती देखी गईं. इसी दौरान एक इमारत की लगी आग को सोशल मीडिया में कट्टरपंथियों द्वारा वहां के हिंदू मंदिर में आग लगाए जाने की घटना के रूप में शेयर किया गया.

इसे न्यूज24 चैनल ने भी अपनी एक रिपोर्ट में वायरल वीडियो को हिंदू मंदिर में आग लगाए जाने के रूप में पेश किया. न्यूज24 ने बाकायदा “बांग्लादेश से आई मदद की गुहार…., दिल्ली के संसद भवन में गूंजा मुद्दा” नाम के शीर्षक से खबर लगाई है.

न्यूज24 के अलावा जी न्यूज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ ने भी इस वीडियो को हिंदू मंदिर में आग लगाने की घटना के तौर पर प्रसारित किया. इसके अलावा भारत के कई एक्स यूजर ने इस वीडियो को इसी पहचान के साथ प्रचारित किया. ZEE MP-CG ने लिखा है… “हसीना बहाना, हिंदू निशाना.”

इस मसले पर बांग्लादेश के फैक्ट चेकर सोहनुर रहमान का यह ट्वीट देखिए. रहमान ने एक यूजर को दिए गए रिप्लाई में लिखा है, “वायरल वीडियो में दिख रही इमारत कोई हिंदू मंदिर नहीं बल्कि बांग्लादेश के सतखीरा में स्थित एक रेस्टोरेंट है.”

ऑल्ट न्यूज की पड़ताल में भी इस बात की पुष्टि की गई है कि वायरल वीडियो में जल रही इमारत कोई हिंदू मंदिर नहीं बल्कि एक रेस्टोरेंट था. वेबसाइट ने गूगल पर मिली तस्वीर भी शेयर की है जिसे देखकर मंदिर के सुरक्षित होने का आंकलन किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन