Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

फूफा के बाद बदमाशों ने लेखक की बुआ को बांधकर लूटा फिर मार डाला

बिहार में अपराधियों ने साहित्याकर नीलोत्पल मृणाल की बुआ की लूटपाट के बाद हत्या कर दी. लेखक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है.

नीलोत्पल ने नीतीश कुमार को टैग कर ट्वीट किया है, “नीतीश कुमार जी मेरी बुआ की हत्या हो गई. मैंने अपनी कलम से हमेशा बिहार का यशोगान किया, आज उसी कलम से बिहार में अपनी सबसे दुलारी बुआ की हत्या की ख़बर लिख रहा हूं. आज से ठीक 35 साल पहले इसी तरह से इसी घर में मेरे फूफा जी को भी लूट के बाद गोली मार दी गई थी. 35 साल में बिहार क्या थोड़ा भी नहीं बदला sir? अगर थोड़ा भी बदला हो तो हाथ जोड़ता हूं कि इंसाफ़ दीजिए. अपराधियों को खोजिए हम कैसे बिहार लौटें सर? अभी तो वक्त आपसे याचना और अनुरोध का है,कर रहे हैं, अपराधियों को पकड़ लीजिए इंसाफ़ मांगते हैं.”

जानकारी के मुताबिक बिहार के मुंगेर में एक पूर्व शिक्षिका (नीलोत्पल की बुआ) की हत्या कर लूटपाट होने का मामला सामने आया है. मृतका का नाम अंजु कुमारी बताया जा रहा है, जो थाना असरगंज के रहमतपुर बासा स्थित घर में अकेली रह रही थीं.

उनके दो बेटों में एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहता है. आज शुक्रवार उनके एक जानकार घर पहुंचे तो वहां उनकी लाश पड़ी मिली. मृतका के हाथ-पांव बंधे हुए थे. घर का सामान बिखरा पाया गया है. बताया जाता है कि इससे पहले करीब 1980 में उनके पति मुरलीधर उपाध्याय की मौत गोली लगने से हुई थी.

विवादों में रहे लेखक नीलोत्पल मृणाल
साल 2022 की मई में एक युवती ने लेखक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. इस मामले में कोर्ट ने पाया था पीड़िता और आरोपी 2013 से गहरे रिश्ते में थे. एफआईआर दर्ज होने से पहले कई सालों तक दोनों के बीच संबंध रहा था. इसमें अदालत ने नीलोत्पल को गिरफ्तारी से मोहलत दी थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन