Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार यूनियन से दो पदाधिकारी बाहर, निर्मलकांत बने चुनाव अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कार्य समिति की काफी हाउस हजरतगंज लखनऊ के सभागार में संपन्न बैठक में सदन ने सर्व सम्मति से निर्मल कांत शुक्ला को प्रदेश निर्वाचन अधिकारी चुन लिया। प्रदेश कार्य समिति का चुनाव दिसंबर में होगा। प्रदेश कार्य समिति के दो सदस्यों प्रभाशंकर अस्थाना व डीएस द्विवेदी को कार्य समिति से बाहर कर दिया गया। साथ ही यूनियन की लखनऊ इकाई की कार्य शैली पर उठ रहे सवालों तथा निष्क्रियता के चलते तत्काल प्रभाव से उसे भंग कर दिया गया। अगली कार्यसमिति की बैठक 22 नवंबर को शाहजहॉपुर में कराने का निर्णय लिया गया।

लखनऊ उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कार्य समिति की एक बैठक काफी हाउस हजरतगंज लखनऊ के सभागार में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कार्य समिति के सदस्य तथा जिला अध्यक्षों ने प्रदेश नेतृत्व की कार्य क्षमता पर ही सवाल खड़़े कर दिये। मथुरा इकाई के अध्यक्ष व प्रदेश सचिव नरेन्द्र भारद्वाज ने मुखर होकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा असहयोग करने मुद्दा उठाया। उसके बाद कई जनपदों से समस्याओं की बात उठाई गई। प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पाण्डेय ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रदेश कार्य सामिति के दिसम्बर माह में होने वाले चुनाव की रुप रेखा से सदन को अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष सियाराम पाण्डेय ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का सदन को आश्वासन दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद पांडे के प्रस्ताव पर सदन ने सर्व सम्मति से निर्मल कांत शुक्ला को प्रदेश निर्वाचन अधिकारी चुन लिया तथा निष्क्रिय कार्य समिति के दो सदस्यों प्रभाशंकर अस्थाना व डी एस द्धिवेदी को कार्य समिति से निष्कासित कर दिया। साथ ही यूनियन की लखनऊ इकाई की कार्य शैली पर उठ रहे सवालों तथा निष्क्रियता के चलते तत्काल प्रभाव से उसे भंग कर दिया गया। अगली कार्यसमिति की बैठक 22 नवंबर को शाहजहॉपुर में कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में यूनियन के बरेली मंडल अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला ने मंडल महासचिव सुधीर दीक्षित के एक रंगदार के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और उसमेंं पुलिस प्रशासन की भूमिका की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस मामले में स्थानीय स्तर पर यूनियन के लोगों ने धरना देकर संघर्ष का बिगुल बजाया। प्रदेश इकाई ने मामले को गंभीरता से लिया है।

बैठक में बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मथुरा, बाराबंकी, शाहजहॉपुर, लखनऊ, उन्नाव सहित विभिन्न जनपदों से पत्रकार साथीगणों ने भाग लिया, जिनमें यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारी सरदार रविंद्र सिंह, बरेली मंडल के अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला, बरेली मंडल के महासचिव सुधीर दीक्षित, बरेली की जिलाध्यक्ष गीता शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक संघर्षी, चंद्रदेव अवस्थी अनिल शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, अली हसन, जेपी मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, रोहिताश मिश्रा, रवि कांत दीक्षित सहित तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन