Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

दैनिक जागरण के पत्रकार नितिन गुड्ड नहीं रहे, मीडिया जगत में शोक की लहर

हरिद्वार। दैनिक जागरण से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार नितिन गुड्ड का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे जगजीतपुर स्थित एसआर मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

नितिन गुड्ड लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे और अपनी निर्भीक रिपोर्टिंग व सटीक लेखनी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दशकों तक जमीनी पत्रकारिता करते हुए समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाया और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सहयोगी पत्रकारों, शुभचिंतकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह लगभग 10 बजे उनके पैतृक गांव तेलीवाला धनौरी के श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन