Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार ने अफ़सरों को दी ट्रेनिंग, मीडिया से रिश्ते पर पढ़ाया पाठ

पटना में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित मीडिया कार्यशाला को इंडिया टीवी के व्यूरो चीफ नीतीश चंद्र ने किया संबोधित

पटना : कल पटना में बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) और स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय मीडिया कार्यशाला की शुरुआत हुई जिसमें 2020 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने शिरकत की. मीडिया से जुड़े हर पहलू को समझने के मकसद से आयोजित इस कार्यशाला में बिहार कैडर के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।

वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ नीतीश चन्द्र ने ‘मीडिया और प्रसाशन’ विषय पर अपने करीब 2 घंटे के संबोधन के दौरान हाल के दिनों में वायरल हुई कई खबरों और वीडियो के माध्यम से बताया कि कैसे प्रशासनिक अधिकारी मीडिया के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकते हैं, प्रसाशनिक अधिकारियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, खासकर काफी तेजी से बढ़ते सोशल मीडिया के दौर में किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। वर्कशॉप में सोशल मीडिया के अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बिपार्ड में आयोजित इस वर्कशॉप के दौरान नीतीश चंद्र ने हाल ही में करनाल के SDM के वायरल हुए वीडियो से लेकर कोरोना काल मे अगरतला के डीएम की बदतमीजी और सूरजपुर के डीएम की दबंगई के वायरल वीडियो समेत देश भर मे चर्चा में रहे आईएएस अधिकारियों और उनसे जुड़े विवादास्पद मामलों का जिक्र किया।

सूचना और जनसंपर्क विभाग के निदेशक कँवल तनुज ने भी मीडिया से सम्बंधित कई अनुभव साझा किए और प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया कि उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि कोई भी घटना उनके ध्यान से नहीं निकले, इसके लिए उन्हें हमेशा सतर्क होना चाहिए. उन्होंने डिजिटल और सोशल मीडिया की चुनौतियों पर भी बल दिया.

कार्यशाला का उद्देश्य प्रशासनिक अधिकारियों को मीडिया के काम करने के तरीके, गवर्नेंस और समाज की बेहतरी में मीडिया का उपयोग से सम्बंधित विषय पर समझ विकसित करना था. इस कार्यक्रम का संचालन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की समन्वयक डॉ मनीषा प्रकाश ने किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन