Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (50) : NOBEL पुरस्कार को क्या लिखना चाहिए – नोबल या नोबेल?

नीरेंद्र नागर-

2025 के लिए Nobel पुरस्कारों की घोषणा होनी शुरू हो गई है। मेडिसिन और फ़िज़िक्स के लिए पुरस्कार विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। और विधाओं की घोषणा होनी बाक़ी है।

10 अक्टूबर को शांति के लिए Nobel विजेता की घोषणा होगी और लोगों की रुचि इसमें बहुत ज़्यादा है क्योंकि अमेरिका के बड़बोले राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप का दावा है कि उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में ही विश्व शांति के लिए इतना ज़बरदस्त काम किया है कि इस साल का शांति पुरस्कार उनको ही मिलना चाहिए। देखना यह है कि उनको यह पुरस्कार मिलता है या नहीं। और अगर नहीं मिलता, तो वे कैसे रिऐक्ट करते हैं।

ट्रंप का मामला हो तो हिंदी मीडिया में उनकी ख़बरें छपनी ही हैं। शांति पुरस्कार के उनके दावे की ख़बरें भी छपीं लेकिन NOBEL की स्पेलिंग सबने अलग-अलग लिखीं।

ज़ी न्यूज़, आजतक, इंडिया.कॉम, न्यूज़ 24, लल्लनटॉप और जागरण ने जहाँ Nobel को नोबल लिखा, वहीं DD न्यूज़, अमर उजाला, हिंदुस्तान, इंडिया टीवी, प्रभात ख़बर, पत्रिका न्यूज़, जनसत्ता और ABP न्यूज़ ने नोबेल शब्द का प्रयोग किया।

नवभारत टाइम्स, News18, मिंट और NDTV हिंदी के कॉपी एडिटरों ने दोनों का प्रयोग किया। किसी ख़बर में नोबल लिखा, किसी में नोबेल। सही है नोबेल क्योंकि जिस व्यक्ति के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है, उनके सरनेम की स्पेलिंग है NOBEL, न कि NOBLE.

NOBLE (जिसका अर्थ है कुलीन या उदात्त) का उच्चारण होगा नोबल, लेकिन NOBEL का उच्चारण होगा नोबेल।

इसीलिए नोबेल पुरस्कार, न कि नोबल पुरस्कार।

पिछली शब्दचर्चा….

शब्दचर्चा (49) : HUAWEI का उच्चारण न हुआवेई, न हुवावेई! सही क्या?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन