Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा की इस सोसाइटी में दर्द बन चुके एडहॉक-एओए की बर्खास्तगी के लिए हुई वोटिंग!

ग्रेटर नोएडा : आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी के घर खरीदारों और निवासियों द्वारा एडहॉक एओए को बर्खास्त करने के लिए अभियान चलाया गया। विदित हो कि कोर्ट रिसीवर द्वारा एडहॉक एओए का गठन 8 जुलाई 2023 को किया गया था, जिससे घर खरीदारों की मूलभूत सुविधाओं और NBCC से सोसाइटी की लिफ्ट, पार्क, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर प्लांट का हैंडओवर लेना था। लेकिन विगत 9 माह में आज तक एक भी सुविधाओ का हैंडओवर नही लिया गया। निवासी दिन-बदिन मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं।

एडहॉक एओए का कोई भी पदाधिकारी सोसाइटी में नही रहता है, खुद एडहॉक एओए के अध्यक्ष ने अपना फ्लैट किराये पे चढ़ा रखा है, जिससे लोगो में यह भावना उत्पन्न हो रही है कि जो व्यक्ति हमारे साथ नहीं रह रहा है वह हमारे दुख दर्द को कैसे जानेगा।

इससे पहले दिसंबर में हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से लिफ्ट्स में सीसीटीवी लगाने के लिए एडहॉक एओए ने कहा था, जिसको सभी निवासियों ने बिना किसी विरोध के स्वीकार कर लिया. लेकिन 4 महीने बीतने के बाद भी आज तक सीसीटीवी नहीं लग सकी। जिस कारण आये दिन लोग लिफ्ट में फंसते रहते हैं. लिफ्ट का अलार्म बजाने पर भी कोई गॉर्ड अटेंड करने को नहीं आता है।

इससे पहले ट्वीटर पर लोगों ने एक वीडियो शेयर किया था जिसने एओए और निर्माण कंपनी के बीच तालमेल ना होने की वजह से एक निवासी को अंदर लॉक कर दिया गया था।

पार्किंग में गॉर्ड पर्याप्त न होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा गाङियो से पेट्रोल चोरी की भी खबरे है।

इन सब बातों से तंग आकर निवासियो ने एडहॉक-एओए को बर्खास्त करने के लिए ऑनलाइन वोटिंग आज सुबह से स्टार्ट की जिसमे शाम 5:00 बजे तक 600+ लोगो ने वोट किया, जिसमे 99.2% लोगो ने एडहॉक एओए को बर्खास्त करने के लिए वोट किया।

एडहॉक एओए द्वारा बुलाई गई 28 अप्रैल 2024 की मीटिंग में भी लोगो द्वारा एडहॉक-एओए की बर्खास्तगी के लिए वोटिंग की जायेगी. इस वोटिंग के लिए कोर्ट रिसीवर, NBCC और एओए को ईमेल द्वारा जानकारी दे दी गयी है.

कोर्ट रिसीवर से निवासियों ने अपील की है कि वह अपना प्रतिनिधि मीटिंग के दिन गोल्फ होम्स व किंग्सवुड सोसाइटी में भेजे जिससे वोटिंग की विश्वनीयता में कोई प्रश्नचिन्ह न लगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन